Wednesday, 4 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आज होगी शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं का होगा उद्घाटन तैयारियां हुई पूरी, सांसद सुधाकर सिंह करेंगे उद्घाटन, एमएलसी सोनू राय रहेंगे मुख्य अतिथि,ग्रामीण युवाओं को मिलेगा अध्ययन का बेहतर माहौल पंचायतों में पहुंचा जिला प्रशासन, अधिकारियों ने ग्रामीणों से सुनीं समस्याएं जल संरक्षण और हरियाली के संकल्प से संवरेगा बक्सर का भविष्य प्रदीप राय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का गर्मजोशी से किया स्वागत विवाहिता हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा, चार फरार आरोपितों के घर चस्पा हुआ इश्तिहार मशीनें लगाकर खानापूर्ति नहीं चलेगी, सभी स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल करे अस्पताल प्रबंधन: हरेकृष्ण यादव किताबी पढ़ाई से आगे बढ़कर हुनर की पाठशाला बना राइजिंग सन स्कूल, प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई बौद्धिक क्षमता गोकुल जलाशय के कायाकल्प की बनेगी कार्ययोजना, संरक्षण को लेकर दो दिवसीय मंथन शुरू कैलाशपति मिश्र की विरासत को स्मारक और पद्म विभूषण से मिले सम्मान, पुण्यतिथि पर उठी मांग युवाओं की ताकत से ही मजबूत होगा भाजपा का संगठन, दीपक यादव ने प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में दिखाई एकजुटता स्टेशन से लौट रहे किशोरों की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ी, दो घायल सरकारी सड़क पर कब्जे की दीवार जेसीबी से ढहाई, ग्रामीणों को मिली राहत
Keshav Times

कैम्ब्रिज स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में रंगारंग कार्यक्रम की रही धूम

स्थानीय कैम्ब्रिज स्कूल डुमरांव में शनिवार को स्कूल के 16वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर उत्कृष्ट एंव सफल रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कैम्ब्रिज स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में रंगारंग कार्यक्रम की रही धूम

केटी न्यूज/डुमरांव 

स्थानीय कैम्ब्रिज स्कूल डुमरांव में शनिवार को स्कूल के 16वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर उत्कृष्ट एंव सफल रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोटरी इंटरनेशनल के पूर्व मंडलाध्यक्ष रो. डॉ सीएम सिंह रहे। जबकि अन्य अतिथियों में एसएम कॉलेज की प्राचार्या डॉ शोभा सिंह, कैम्ब्रिज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डॉ मोहन चौबे, रो सत्येन्द्र सिंह, संजीव चौबे, राजीव चौबे, एमके चौबे, वंदना कुमारी, बिजय क्षेत्री, अनिल मिश्रा, सत्यनारायण दुबे आदि मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि रोटेरियन डॉ सीएम सिंह, डॉ मोहन चौबे, स्कूल के चेयरमैन टीएन चौबे, संजीव चौबे, राजीव चौबे एंव प्रधानाचार्य राजीब प्रधान के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस दौरान स्कूल के चेयरमैन ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि आज के समय में बच्चों की शिक्षा में स्कूल की भूमिका के साथ साथ अभिभावकों की भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होनें अभिभावकों की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि बच्चों के विकास, व्यक्तित्व निर्माण, एंव स्व अनुशासन के लिए उनके द्वारा बच्चों को दिया गया समय महत्वपूर्ण है।

कैम्ब्रिज स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में रंगारंग कार्यक्रम की रही धूम

उन्होंने कहा कि जिन बच्चों के माता-पिता या अभिभावक अपने बच्चे पर ज्यादा ध्यान देते है, उनकी परेशानियों को सुनते है तथा बच्चों के प्रयास से ही उनकी समस्याओं को सुलझाने में मदद करते हैं. ऐसे बच्चे ही आगे चलकर परिवार, पड़ोस, समाज और देश का नाम रौशन करते हैं। श्री चौबे ने बच्चों द्वारा स्मार्टफोन के उपयोग एंव इसके दूषप्रभाव पर संबोधित करते हुए कहा कि अभिभावकगण इसपर नजर रखें और इसका दुरूपयोग न होने दें, अन्यथा ये बच्चों के विकास को बाधित कर सकता है। रो. डॉ सीएम सिंह ने बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किये गये रंगारंग कार्यक्रम से अभीभुत होकर कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कैम्ब्रिज स्कल द्वारा किया गया प्रयास काफी प्रशंसनीय है इसके लिए उन्होंने विद्यालय चेयरमैन के अथक प्रयासों एवं उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को भी रेखांकित किया। डीएसपी अफाक अख्तर अंसारी ने बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किये गये रंगारंग कार्यक्रम से प्रफुल्लित होकर कहा कि बच्चों के बहुमुखी विकास के लिए कैम्ब्रिज स्कूल द्वारा किया गया प्रयास काफी सराहनीय है। इस रंगारंग कार्यक्रम की शुरूआत बच्चों ने वेलकम डांस से किया। इस कार्यक्रम में बच्चों ने श्चुन -चुन करतीश्, श्मकर संक्रांतिश्, इको इको, श्होली का त्योहारश्, श्फिर मिलेंगे चलते चलतेश्, श्ईद का त्योहारश्, बैशाखी का त्योहार, कृष्ण जन्माष्टमी, डांडिया, दुर्गा पूजा, दिवाली, छठ पूजा, क्रिसमस का त्योहार, डांस ऑफ विजलेंस, आयो रे शुभ दिन आयो रे, थीम ऑफ कलयुग, ऐक्ट ऑन मोमिता देबनाथ इत्यादि पर अलग अलग मनमोहक एवं मनोजरंजक नृत्य एवं नाटकों के द्वारा उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों को अभिभूत कर दिया। मौके पर रीता सिंह, रोटेरियन इफतेखार अहमद, रमेश पाठक, मदन ओझा, मनोज सिंह, रो. मार्कन्डेय सिंह, विजय कुमार सहित स्कूल के शिक्षक उपस्थित थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।