Wednesday, 4 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आज होगी शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं का होगा उद्घाटन तैयारियां हुई पूरी, सांसद सुधाकर सिंह करेंगे उद्घाटन, एमएलसी सोनू राय रहेंगे मुख्य अतिथि,ग्रामीण युवाओं को मिलेगा अध्ययन का बेहतर माहौल पंचायतों में पहुंचा जिला प्रशासन, अधिकारियों ने ग्रामीणों से सुनीं समस्याएं जल संरक्षण और हरियाली के संकल्प से संवरेगा बक्सर का भविष्य प्रदीप राय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का गर्मजोशी से किया स्वागत विवाहिता हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा, चार फरार आरोपितों के घर चस्पा हुआ इश्तिहार मशीनें लगाकर खानापूर्ति नहीं चलेगी, सभी स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल करे अस्पताल प्रबंधन: हरेकृष्ण यादव किताबी पढ़ाई से आगे बढ़कर हुनर की पाठशाला बना राइजिंग सन स्कूल, प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई बौद्धिक क्षमता गोकुल जलाशय के कायाकल्प की बनेगी कार्ययोजना, संरक्षण को लेकर दो दिवसीय मंथन शुरू कैलाशपति मिश्र की विरासत को स्मारक और पद्म विभूषण से मिले सम्मान, पुण्यतिथि पर उठी मांग युवाओं की ताकत से ही मजबूत होगा भाजपा का संगठन, दीपक यादव ने प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में दिखाई एकजुटता स्टेशन से लौट रहे किशोरों की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ी, दो घायल सरकारी सड़क पर कब्जे की दीवार जेसीबी से ढहाई, ग्रामीणों को मिली राहत
Keshav Times

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ ने मैट्रिक परीक्षा के सेकेंड टॉपर पुनीत को किया सम्मानित

बिहार राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के राज्य प्रतिनिधि ने बिहार बोर्ड की परीक्षा में पूरे राज्य में दूसरे रैंक पर आने वाले जिले के छात्र पुनीत कुमार सिंह को मंगलवार को सम्मानित किया है। यह सम्मान उसके विद्यालय में जाकर किया गया है।

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ ने मैट्रिक परीक्षा के सेकेंड टॉपर पुनीत को किया सम्मानित

- विद्यालय में जाकर छात्र को अंग वस्त्र, माला आदि से किया गया सम्मानित, बोले राज्य प्रतिनिधि इस बार बक्सर के छात्रों ने बजाया है मेधा का डंका

फोटो -

केटी न्यूज/बक्सर

बिहार राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के राज्य प्रतिनिधि ने बिहार बोर्ड की परीक्षा में पूरे राज्य में दूसरे रैंक पर आने वाले जिले के छात्र पुनीत कुमार सिंह को मंगलवार को सम्मानित किया है। यह सम्मान उसके विद्यालय में जाकर किया गया है।

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ ने मैट्रिक परीक्षा के सेकेंड टॉपर पुनीत को किया सम्मानित

 

संघ के राज्य प्रतिनिधि के साथ-साथ जिला सचिव शंकर प्रसाद के नेतृत्व में यह कार्यक्रम विद्यालय परिसर में हुआ, जिसमें बृजेश कुमार राय ने पुनीत को मेधावी विद्यार्थी बताने के साथ-साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उपस्थित विद्यालय परिवार और शिक्षक नेता ने कहा कि इस बार मैट्रिक की परीक्षा में बक्सर के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का डंका पूरे राज्य में बजाया है तथा टॉप टेन में पांच रैंक पर जिले के कुल छह छात्र चुने गए है,

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ ने मैट्रिक परीक्षा के सेकेंड टॉपर पुनीत को किया सम्मानित

जो उनकी मेधा को दर्शाता है। राज्य प्रतिनिधि ने बक्सर जिले से टॉप टेन में आने वाले छात्रों तथा उनके शिक्षकों को शुभकामना संदेश भी प्रेषित किया है।इस दौरान शिक्षकों ने कहा कि पुनीत की सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा है। अगली बार बक्सर जिले के छात्र पूरे राज्य में टॉप आने का प्रयास करेंगे। वहीं, पुनीत शिक्षक का बेटा है इस पर सभी ने गर्व जताया तथा उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ ने मैट्रिक परीक्षा के सेकेंड टॉपर पुनीत को किया सम्मानित

व्याख्यात मनीष कुमार शशि ने कहा कि पुनीत एक खास प्रतिभा है तथा हमे गर्व है कि यह हमारे प्रखंड का छात्र है तथा उससे भी बढ़कर है कि पुनीत के पिता शिक्षक है। उन्होंने कहा कि जिले के छात्रों में मेधा की कमी नहीं है। इस बार की मैट्रिक परीक्षा का परिणाम इस बात की तस्दीक करती है कि जिले के छात्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ ने मैट्रिक परीक्षा के सेकेंड टॉपर पुनीत को किया सम्मानित

इस मौके पर चन्द्र किशोर कुमार प्राच्य प्रभा के प्रभारी एवं विजय कुमार राज्य संघ के प्राच्य प्रभा के संपादक, ब्रजेश कुमार, शंकर प्रसाद, मनीष कुमार शशि, अवधेश राय, श्वेता ओझा, रमा पाण्डेय, संतोष कुमार, मो. शमीम, सत्यार्थी कुमार, परवेज आलम समेत दर्जनों शिक्षक मौजूद थे।

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ ने मैट्रिक परीक्षा के सेकेंड टॉपर पुनीत को किया सम्मानित

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।