Tuesday, 17 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ट्रेनों में मांगकर गुजारा करने वाली सोनल ने रघुनाथपुर में बनाई अपनी अलग पहचान, छठ से जुड़ा आठ साल पुराना संकल्प मां के निधन से बुझ गया छठ का दीप, अधूरा रह गया सूर्योपासना का संकल्प पहले अर्घ्य पर छठ घाटों की सुरक्षा परखी, डीएम-एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण विस्तारित इलाकों के छठ घाटों पर पुलिस की पहरेदारी, सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद संभालते रहे थानाध्यक्ष नशे में धुत्त होकर थाने पहुंचा वार्ड पार्षद का कथित प्रतिनिधि, पुलिस पर झाड़ने लगा धौंस वीर कुंवर सिंह सेतु पर रफ्तार का कहर, कार-बाइक की सीधी भिड़ंत में तीन युवक घायल अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बक्सर की चमक, भाई-बहन ने पदकों से लिखी सफलता की नई इबारत छठ पर गांव को मिला जीवनरक्षक तोहफा, अब 24 घंटे मुफ्त मिलेगी एंबुलेंस सेवा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व; वाराणसी के पंडितों की गंगा आरती और 'स्वर्ग-नर्क लोक' की प्रतिमाएं रही आकर्षण का केंद्र सरकारी धान खरीद का डुमरांव से आगाज, पहले ही दिन 56 क्विंटल की खरीदारी छठ की खुशियां मातम में बदलीं: बक्सर-इटाढ़ी मार्ग पर दो बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण
Keshav Times

बीपीएससी शिक्षक ने लिया विद्यालय का प्रभार

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के निर्देश के बाद एस पी उच्च विद्यालय पुलियां में डॉ. अभय कुमार पांडेय ने विद्यालय का प्रभार लिया। गौरतलब

बीपीएससी शिक्षक ने लिया विद्यालय का प्रभार

केटी न्यूज/बक्सर

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के निर्देश के बाद एस पी उच्च विद्यालय पुलियां में डॉ. अभय कुमार पांडेय ने विद्यालय का प्रभार लिया। गौरतलब है कि बिहार लोक सेवा आयोग के द्वारा शिक्षकों की भर्ती किए जाने के बाद स्थानीय निकाय के शिक्षकों में और आयोग के द्वारा नियुक्त शिक्षकों में वरीयता को लेकर संशय की स्थिति बनी थी। शिक्षा विभाग के स्पष्ट निर्देश के अभाव में जिले के कई विद्यालय में प्रभार की लेकर विवाद की स्थिति भी बनी थी। इस संबंध में प्रभार लिए प्रभारी प्रधानाध्यापक अभय पाण्डेय ने बताया कि विद्यालय योगदान के बाद ही वह जिला शिक्षा पदाधिकारी को इस संबंध में आवेदन दिए थे कि निवर्तमान प्रभारी उच्च विद्यालय के शिक्षक हैं और वे आयोग से विद्यालय अध्यापक ( 11-12) में नियुक्त हैं। इस संबंध में जिला कार्यालय से आदेश निकालने के बावजूद दिशा की बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा दबाव बना कर इन्हें प्रभार से मुक्त करा दिया गया था। इस कृत्य के बाद जिला लोक शिकायत में भी इस मामले की सुनवाई चल रही थी। अब शिक्षा विभाग माध्यमिक शिक्षा के द्वारा स्पष्ट निर्देश आने के बाद विद्यालय के प्रभार में सहूलियत होगी। इस अवसर पर  जिले के वरीय शिक्षकों डा अखिलेश्वर कुमार दुबे विमल कुमार सिंह अनुराग मिश्र, अंकेश सिंह अजय कुमार चौबे, अजय उपाध्याय ने उनको शुभकामना दी है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।