Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम बेटी के तिलकोत्सव की तैयारी में जुटे पिता की निकली अर्थी, खुशियां मातम में बदलीं कंजिया धाम में आस्था का सैलाब, ठाकुरजी के वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने टेका मत्था योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का देना होगा पूरा ब्योरा, लापरवाही पर डीएम सख्त सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को धार देगा आरवाईए, बक्सर में जुटेंगे देशभर के नौजवान सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज
Keshav Times

शिक्षकों की लेट लतिफी से नाराज ग्रामीणों ने विद्यालय में जड़ा ताला

शिक्षकों की लेट लतिफी से नाराज ग्रामीणों ने विद्यालय में जड़ा ताला
गेट के बाहर खड़े बच्चे व अभिभावक

- शिक्षकों द्वारा समय से आने के आश्वासन के बाद खोला गया ताला

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म

स्थानीय छतनवार पंचायत के मध्य विद्यालय रमसर मठिया के शिक्षकों की लेटलतिफी से छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है। गुरूवार को भी शिक्षक सुबह के दस बजे तक गायब थे और विद्यालय का गेट तक नहीं खुला था। जिससे नाराज ग्रामीणों ने विद्यालय शिक्षा समित के अध्यक्ष सह वार्ड सदस्य पार्वती देवी व सचिव सुनीता देवी के नेतृत्व में मुख्य गेट में दूसरा ताला बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। करीब साढ़े दस बजे प्रधानाध्यापक मदन गोपाल पांडेय वहां पहुंचे। जबकि बाकी शिक्षक उनके आने के काफी बाद में आए। हालांकि प्रधानाध्यापक व शिक्षकों ने विद्यालय का संचालन नियत समय से करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद ग्रामीणों का आक्रोश शांत हुआ तथा पठन पाठन शुरू हुआ। वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की बात तो दूर सभी कक्षाओं में छात्रों के बैठने के लिए बेंच तक नहीं है। गौरतलब है कि हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षकों को लेकर कठोर बातें कही थी। उन्होंने नहीं पढ़ाने वाले शिक्षकों को नौकरी से निकालने तक की धमकी दी थी। लेकिन धरातल पर मुख्यमंत्री के इस फरमान का असर नहीं देखा जा रहा है। क्षेत्र के कई स्कूलों में शिक्षक विलंब से आते है। जिसका सीधा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।