Thursday, 12 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नो एंट्री की धज्जियां उड़ाने वाले 51 ट्रकों पर परिवहन विभाग का डंडा, 4 लाख का जुर्माना 79 लाख की चोरी पर एफआईआर, अब कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था भी जांच के घेरे में खेलते-खेलते काल के गाल में समा गया ऋतिक, मासूम की मौत से उजड़ गई परिवार की दुनिया साथी के बिछड़ने से गमगीन हुआ चौसा पीएचसी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई कर्नाटक पुलिस की मौजूदगी में कृष्णाब्रह्म थाने में किया आत्मसमर्पण, बड़का ढकाइच गांव का रहने वाला है अमित कुमार दुबे; लंबे समय से चल रही थी तलाश छठ से पहले चौसा के घाटों की बदलेगी सूरत, खतरनाक स्थलों पर सुरक्षा का पहरा 14 गिरफ्तारियां तीन आर्म्स और 59 जिंदा कारतूस! बक्सर पुलिस ने चलाया बड़ा अभियान, हथियारों का जखीरा बरामद ठेकेदार सह कांग्रेस युवा नेता शुभम तिवारी को जान से मारने की धमकी! आवास पर फायरिंग से बक्सर में मचा हड़कंप बैरी गोलीकांड में पहली मौत से सनसनी! पीठ में गोली लगने से घायल पवन तिवारी ने तोड़ा दम, हत्या में बदला खूनी संघर्ष गार्ड भी तैनात, CCTV भी चालू, फिर भी 79 लाख की चोरी! मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में सेंध बासुदेवा मर्डर मिस्ट्री में अपनों पर शक! अवैध संबंध के एंगल ने पकड़ा जोर, जल्द खुल सकता है हत्या का राज 100 राउंड गोलीबारी कांड में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी पुतुल ने थाने में डाले हथियार!
Keshav Times

"दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक ने एनपीएस वात्सल्य योजना के तहत वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया"

दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक भोजपुर के सहयोग से राज्यकृत उच्च विद्यालय कोईलवर, मध्य विद्यालय खनगांव, और एस.एन. लाल उच्च विद्यालय अखगांव में एनपीएस वात्सल्य योजना से संबंधित विशेष वित्तीय साक्षरता शिविर और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया

"दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक ने एनपीएस वात्सल्य योजना के तहत वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया"

केटी न्यूज़/भोजपुर

दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक भोजपुर के सहयोग से राज्यकृत उच्च विद्यालय कोईलवर, मध्य विद्यालय खनगांव, और एस.एन. लाल उच्च विद्यालय अखगांव में एनपीएस वात्सल्य योजना से संबंधित विशेष वित्तीय साक्षरता शिविर और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस योजना के तहत भारत सरकार द्वारा 18 साल से कम उम्र के बच्चों को पेंशन योजना से जोड़ा जाएगा। इसमें न्यूनतम ₹1000 की राशि देकर भागीदारी की जा सकती है, और अधिकतम की कोई सीमा नहीं है। हर साल कम से कम ₹1000 जमा करना अनिवार्य होगा। 3 साल की लॉकिंग अवधि के बाद, 18 साल से पहले केवल तीन बार पैसे निकाले जा सकते हैं। 18 साल के बाद, बच्चे चाहें तो इसे सामान्य एनपीएस खाते की तरह आगे बढ़ा सकते हैं।

दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक भोजपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री राजेश भारती ने बताया कि नई पेंशन स्कीम वात्सल्य योजना की घोषणा 18 सितंबर को हुई थी और इसे जल्द ही जिलों में लागू किया जाएगा। इस योजना का प्रचार-प्रसार पहले से ही किया जा रहा है। इस योजना का लाभ किसी भी निजी या सरकारी बैंक से जुड़कर लिया जा सकता है। उन्होंने बैंकिंग फ्रॉड से बचने, CSP पॉइंट से सिस्टम जनरेटेड स्लिप प्राप्त करने, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और खातों को मोबाइल से जोड़ने की जानकारी भी दी।

इस कार्यक्रम में डीडीएम नाबार्ड श्री रंजीत कुमार सिन्हा, क्षेत्रीय प्रबंधक श्री राजेश भारती, वित्तीय साक्षरता सलाहकार श्री आदर्श कुमार, शाखा प्रबंधक श्री सौरभ कुमार, श्री कुमार जन्मेजय, और अधिकारी श्री रवि रंजन ने एनपीएस वात्सल्य योजना के लाभों के बारे में स्कूल के सभी बच्चों को संबोधित किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण और सैकड़ों बच्चे भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।