Thursday, 12 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नो एंट्री की धज्जियां उड़ाने वाले 51 ट्रकों पर परिवहन विभाग का डंडा, 4 लाख का जुर्माना 79 लाख की चोरी पर एफआईआर, अब कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था भी जांच के घेरे में खेलते-खेलते काल के गाल में समा गया ऋतिक, मासूम की मौत से उजड़ गई परिवार की दुनिया साथी के बिछड़ने से गमगीन हुआ चौसा पीएचसी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई कर्नाटक पुलिस की मौजूदगी में कृष्णाब्रह्म थाने में किया आत्मसमर्पण, बड़का ढकाइच गांव का रहने वाला है अमित कुमार दुबे; लंबे समय से चल रही थी तलाश छठ से पहले चौसा के घाटों की बदलेगी सूरत, खतरनाक स्थलों पर सुरक्षा का पहरा 14 गिरफ्तारियां तीन आर्म्स और 59 जिंदा कारतूस! बक्सर पुलिस ने चलाया बड़ा अभियान, हथियारों का जखीरा बरामद ठेकेदार सह कांग्रेस युवा नेता शुभम तिवारी को जान से मारने की धमकी! आवास पर फायरिंग से बक्सर में मचा हड़कंप बैरी गोलीकांड में पहली मौत से सनसनी! पीठ में गोली लगने से घायल पवन तिवारी ने तोड़ा दम, हत्या में बदला खूनी संघर्ष गार्ड भी तैनात, CCTV भी चालू, फिर भी 79 लाख की चोरी! मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में सेंध बासुदेवा मर्डर मिस्ट्री में अपनों पर शक! अवैध संबंध के एंगल ने पकड़ा जोर, जल्द खुल सकता है हत्या का राज 100 राउंड गोलीबारी कांड में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी पुतुल ने थाने में डाले हथियार!
Keshav Times

नगर पंचायत कार्यालय में हंगामा, फाइलें फाड़ने पर आरोपी गिरफ्तार

बलिया। नगर पंचायत कार्यालय में बुधवार दोपहर कार्य कर रहे कर्मचारियों से गाली-गलौज और सरकारी फाइलें फाड़ने की घटना के बाद आक्रोशित कर्मचारियों की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।

नगर पंचायत कार्यालय में हंगामा, फाइलें फाड़ने पर आरोपी गिरफ्तार

केटी न्यूज़/ बलिया 

बलिया। नगर पंचायत कार्यालय में बुधवार दोपहर कार्य कर रहे कर्मचारियों से गाली-गलौज और सरकारी फाइलें फाड़ने की घटना के बाद आक्रोशित कर्मचारियों की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। आरोपी रणजीत सिंह टुनटुन, निवासी ग्राम सहाड़ी, को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।

सफाई नायक गणेश राम ने शाम को थाने में तहरीर दी कि रणजीत ने नगर पंचायत कार्यालय में गाली-गलौज की और सरकारी फाइलों को फाड़ दिया। इस पर पहले भी आरोपी पर कई मामले दर्ज हैं। अधिशासी अधिकारी धर्मराज, जो उस समय मीटिंग के लिए लखनऊ गए थे, ने घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित किया। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार चौधरी ने बताया कि इस मामले में दो नामजद और दस अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।