Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ घाट पर पानी के लिए अब नहीं करनी होगी मशक्कत, वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की पहल अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त छठ घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़ के स्वागत में जुटा नगर परिषद, तैयारियों को मिली रफ्तार आग से निपटने के गुर सीखेंगे अस्पतालकर्मी, मरीजों की सुरक्षा पर जोर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 800 अभ्यर्थियों को मिली चयन की पहली सीढ़ी क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील
Keshav Times

"10 जोड़ी पहलवानों ने अपने प्रतिद्वंदियों को चटाई धूल: स्वर्गीय सरजू बाबा के अखाड़े पर सम्पन्न हुआ विराट कुश्ती दंगल"

इस वर्ष भी शारदीय पूर्णिमा और वाल्मीकि जयंती के अवसर पर गुरुवार को मनियर के गंगापुर में स्वर्गीय सरजू बाबा के अखाड़े पर विराट दंगल कुश्ती का आयोजन किया गया।

"10 जोड़ी पहलवानों ने अपने प्रतिद्वंदियों को चटाई धूल: स्वर्गीय सरजू बाबा के अखाड़े पर सम्पन्न हुआ विराट कुश्ती दंगल"

केटी न्यूज़/बलिया

बलिया: इस वर्ष भी शारदीय पूर्णिमा और वाल्मीकि जयंती के अवसर पर गुरुवार को मनियर के गंगापुर में स्वर्गीय सरजू बाबा के अखाड़े पर विराट दंगल कुश्ती का आयोजन किया गया। पहलवानों ने एक से बढ़कर एक दांव-पेंच दिखाकर दर्शकों का मन मोह लिया। कुश्ती का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य विजय यादव ने फीता काटकर और पहलवानों का हाथ मिलाकर किया।

कुश्ती में मनोहर पहलवान (मऊ) और अजीत पहलवान (बलिया) के बीच करीब सात मिनट तक चली प्रतियोगिता बराबरी पर समाप्त हुई। इसके अलावा, रोहित सिंह (मऊ) ने श्रीकांत (गाजीपुर), योगेश सरवां (मऊ) ने गोलू (परसिया, बलिया), देवानंद (मऊ) ने राहुल (जगदरा), केदार (जोगेसरा) ने कृष्णा (बिहार), और राजेंद्र (पीलूई) ने भी कृष्णा (बिहार) को हराया। 

चुन्नू (बहदुरा) ने रौनक (पिलूई), नीरज यादव (बनकटा कला) ने गुड्डू (जगदरा), और राहुल (योगेसरा) ने सुजीत कुमार (धसका) को भी पटकनी दी। मनोज और सागर, अभिजीत (पुरी, मऊ) और अंचल (जगदरा), कलू (महाराजपुर) और शिवम (मऊ), तथा विनोद (खटंगी) और अभिजीत (पुरी, मऊ) के बीच की कुश्तियाँ भी बराबरी पर रहीं। 

कार्यक्रम में प्रधान प्रतिनिधि और पूर्व प्रधान रामदेव यादव, प्रधान सोनू यादव, सपा नेता अवधेश यादव सोनू, पराशर मुनी पाल, दिनेश यादव, पत्रकार शिवजी उपाध्याय, वीरेंद्र सिंह, उपेंद्र तिवारी, टिंकू सिंह, और अर्जुन तिवारी समेत कई लोगों ने पहलवानों का हाथ मिलाकर उनका उत्साह बढ़ाया। उद्घोषक की भूमिका पारसनाथ तिवारी ने निभाई, जबकि टाइम कीपर दिनेश यादव और रेफरी केदार तथा अशोक पहलवान रहे। आयोजन के आयोजक शिव वचन तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।