Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ घाट पर पानी के लिए अब नहीं करनी होगी मशक्कत, वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की पहल अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त छठ घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़ के स्वागत में जुटा नगर परिषद, तैयारियों को मिली रफ्तार आग से निपटने के गुर सीखेंगे अस्पतालकर्मी, मरीजों की सुरक्षा पर जोर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 800 अभ्यर्थियों को मिली चयन की पहली सीढ़ी क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील
Keshav Times

स्नातक सेमेस्टर वन के प्रायोगिक परीक्षा से वंचित छात्रों को दो मई तक अवसर

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में स्नातक, सेमेस्टर वन, सत्र 2023-27 के जिन छात्र-छात्राओं का आंतरिक अथवा प्रायोगिक परीक्षा का रिजल्ट जारी नहीं हुआ है, उनको विवि ने दोबारा परीक्षा देने का अवसर दिया है।

स्नातक सेमेस्टर वन के प्रायोगिक परीक्षा से वंचित छात्रों को दो मई तक अवसर
केटी न्यूज़, भोजपुर आरा : वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में स्नातक, सेमेस्टर वन, सत्र 2023-27 के जिन छात्र-छात्राओं का आंतरिक अथवा प्रायोगिक परीक्षा का रिजल्ट जारी नहीं हुआ है, उनको विवि ने दोबारा परीक्षा देने का अवसर दिया है। इतना ही नहीं, विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्नातक सेमेस्टर वन के जिन कालेजों ने आंतरिक अथवा मौखिकी अथवा प्रायोगिक परीक्षाओं से संबंधित अंक पोर्टल पर अपलोड नहीं किए गए हैं, उनके लिए पोर्टल खोला गया है।ऐसे परीक्षार्थी जिनकी प्रायोगिक परीक्षा किसी करणवश छूट गई है, ऐसे कालेज दो मई तक अपराह्न पांच बजे तक डेटा अपलोड कर दें। 
परीक्षा आयोजित करने का निर्देश 
सभी अंगीभूत एवं संबद्ध कालेजों के प्रधानाचार्य को आंतरिक व प्रायोगिक परीक्षा से वंचित छात्र-छात्रा की परीक्षा आयोजित करने का निर्देश दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. अनवर इमाम ने सभी अंगीभूत और संबद्ध कालेजों के प्राचार्यों को परीक्षा से वंचित छात्र-छात्रा को  हर हालत में परीक्षा आयोजित करके अंक-पत्र को पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।