Wednesday, 4 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आज होगी शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं का होगा उद्घाटन तैयारियां हुई पूरी, सांसद सुधाकर सिंह करेंगे उद्घाटन, एमएलसी सोनू राय रहेंगे मुख्य अतिथि,ग्रामीण युवाओं को मिलेगा अध्ययन का बेहतर माहौल पंचायतों में पहुंचा जिला प्रशासन, अधिकारियों ने ग्रामीणों से सुनीं समस्याएं जल संरक्षण और हरियाली के संकल्प से संवरेगा बक्सर का भविष्य प्रदीप राय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का गर्मजोशी से किया स्वागत विवाहिता हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा, चार फरार आरोपितों के घर चस्पा हुआ इश्तिहार मशीनें लगाकर खानापूर्ति नहीं चलेगी, सभी स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल करे अस्पताल प्रबंधन: हरेकृष्ण यादव किताबी पढ़ाई से आगे बढ़कर हुनर की पाठशाला बना राइजिंग सन स्कूल, प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई बौद्धिक क्षमता गोकुल जलाशय के कायाकल्प की बनेगी कार्ययोजना, संरक्षण को लेकर दो दिवसीय मंथन शुरू कैलाशपति मिश्र की विरासत को स्मारक और पद्म विभूषण से मिले सम्मान, पुण्यतिथि पर उठी मांग युवाओं की ताकत से ही मजबूत होगा भाजपा का संगठन, दीपक यादव ने प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में दिखाई एकजुटता स्टेशन से लौट रहे किशोरों की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ी, दो घायल सरकारी सड़क पर कब्जे की दीवार जेसीबी से ढहाई, ग्रामीणों को मिली राहत
Keshav Times

स्वच्छता ही सेवा-2024 के सफल क्रियान्वयन के लिए उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में बैठक

स्वच्छता ही सेवा-2024 के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से आज भोजपुर जिला के डीआरडीए सभागार में उप विकास आयुक्त महोदया की अध्यक्षता में एक कन्वर्जेंस-सह-उन्मुखीकरण बैठक आयोजित की गई।

स्वच्छता ही सेवा-2024 के सफल क्रियान्वयन के लिए उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में बैठक

केटी न्यूज/ भोजपुर 

स्वच्छता ही सेवा-2024 के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से आज भोजपुर जिला के डीआरडीए सभागार में उप विकास आयुक्त महोदया की अध्यक्षता में एक कन्वर्जेंस-सह-उन्मुखीकरण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग के सिविल सर्जन, शिक्षा विभाग के जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला विकास प्रभारी, जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक, जिला परिषद के अपर मुख्य कार्यपालक, निदेशक डीआरडीए, सहायक परियोजना पदाधिकारी, सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के स्वच्छता प्रखंड समन्वयक, जिला स्वच्छता टीम और अन्य प्रमुख अधिकारीगण शामिल हुए।

उप विकास आयुक्त महोदया ने बैठक में कहा कि स्वच्छता ही सेवा 2024 कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण/लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के माध्यम से सभी गांवों को स्वच्छता के दृष्टिकोण से बेहतर बनाना है। इस वर्ष, स्वच्छता ही सेवा 2024 का आयोजन 14 सितंबर से 2 अक्टूबर तक किया जाएगा, जिसका थीम "स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता" है। स्वच्छ भारत मिशन की स्थापना के 10 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में, स्वच्छता ही सेवा 2024 के तहत स्वच्छता के क्षेत्र में हुए बदलाव और उपलब्धियों को उत्सव के रूप में मनाया जाएगा।

स्वच्छता ही सेवा 2024 को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग, नगर निकाय, पंचायती राज विभाग, महिला एवं बाल विकास, जीविका, और अन्य संस्थाओं का सहयोग प्राप्त करके व्यापक स्तर पर लक्षित गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। जिले स्तर पर विभिन्न व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें मुख्य रूप से स्वच्छ भारत एवं सांस्कृतिक उत्सव, "कचरा से कला", संपूर्ण स्वच्छता अभियान, स्वच्छ फूड स्ट्रीट पल, गंगा तेरा पानी अमृत गंगा उत्सव, जीविका दीदी के साथ स्वच्छता संवाद, सफाई मित्र एवं सुरक्षा शिविर, "एक दिया स्वच्छता नाम", गंगा आरती, स्कूल-कॉलेज आधारित गतिविधियां और जिला स्तर पर प्रतियोगिताएं शामिल हैं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।