Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा बिस्कोमान गोदाम के पास देर रात शव मिलने से मचा हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज गंगा संरक्षण का संदेश लेकर जगमगाए बक्सर और डुमरांव के घाट, भव्य आरती में उमड़ी आस्था केसठ नया बाजार दलित बस्ती में पुलिस ने ग्रामीणों संग जलाई खुशियों की दीपमाला, बांटी मिठाइयां
Keshav Times

प्रेमजाल में फंसाकर नाबालिग को गर्भवती किया, फिर कराया गर्भपात; शिक्षक और झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार

औद्योगिक थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ प्रेम-प्रसंग के नाम पर धोखा देकर गर्भवती करने और फिर उसका अवैध गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

प्रेमजाल में फंसाकर नाबालिग को गर्भवती किया, फिर कराया गर्भपात; शिक्षक और झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार

प्रेमजाल में फंसाकर नाबालिग को गर्भवती किया, फिर कराया गर्भपात; शिक्षक और झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार

केटी न्यूज/बक्सर 

पीड़िता के पिता के बयान पर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक और गर्भपात कराने वाले कथित चिकित्सक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, विनय कुमार नामक व्यक्ति औद्योगिक थाना क्षेत्र के एक गांव में कोचिंग संचालित करता है। उसकी कोचिंग में नौवीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा भी पढ़ती थी।

प्रेमजाल में फंसाकर नाबालिग को गर्भवती किया, फिर कराया गर्भपात; शिक्षक और झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार

पढ़ाई के दौरान आरोपी ने छात्रा को प्रेमजाल में फंसा लिया और दोनों के बीच शारीरिक संबंध बन गया। इससे छात्रा गर्भवती हो गई। जब छात्रा ने यह बात शिक्षक को बताई, तो वह उसे लेकर जासो रोड स्थित अजय कुमार मौर्य के अवैध क्लिनिक पर गया, जहां उसका गर्भपात कराया गया।

प्रेमजाल में फंसाकर नाबालिग को गर्भवती किया, फिर कराया गर्भपात; शिक्षक और झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार

गर्भपात के अगले दिन आरोपी ने छात्रा को घर छोड़ दिया। डरी-सहमी छात्रा ने हिम्मत जुटाकर परिजनों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। परिजनों ने तत्काल महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई। महिला थानाध्यक्ष कनिष्का तिवारी ने बताया कि आरोपी शिक्षक और झोलाछाप चिकित्सक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

प्रेमजाल में फंसाकर नाबालिग को गर्भवती किया, फिर कराया गर्भपात; शिक्षक और झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।