पति की मौत के बाद संपत्ति और परिवारिक अधिकारों को लेकर विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने

स्थानीय थाना क्षेत्र के अरियाव गांव में पति की मृत्यु के बाद उत्पन्न पारिवारिक विवाद अब पुलिस थाने तक पहुंच गया है। परिवारिक अधिकार, संपत्ति और आपसी संबंधों को लेकर चल रहे तनाव के बीच सास और बहू पक्ष ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पति की मौत के बाद संपत्ति और परिवारिक अधिकारों को लेकर विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म

स्थानीय थाना क्षेत्र के अरियाव गांव में पति की मृत्यु के बाद उत्पन्न पारिवारिक विवाद अब पुलिस थाने तक पहुंच गया है। परिवारिक अधिकार, संपत्ति और आपसी संबंधों को लेकर चल रहे तनाव के बीच सास और बहू पक्ष ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले में दोनों ओर से कुल 10 लोगों को नामजद किया गया है।पुलिस के अनुसार, बहू ने अपने आवेदन में कहा है कि वर्ष 2025 में पति के निधन के बाद वह अपने पुत्र और पुत्री के साथ ससुराल में रह रही है। इसी दौरान परिवार के कुछ सदस्यों के साथ उसका विवाद बढ़ गया। उसने आरोप लगाया है कि सास, ससुर एवं अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की तथा उसके सोने-चांदी के गहने छीन लिए।

इस मामले में पुलिस ने ससुर राज किशोर सिंह समेत पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।वहीं दूसरी ओर सास ने भी बहू और उसके पक्ष के लोगों पर मारपीट, धमकी देने तथा संपत्ति को लेकर दबाव बनाने का आरोप लगाया है। दर्ज शिकायत में कहा गया है कि बहू और उसके समर्थक परिवार की जमीन अपने नाम कराने की मांग कर रहे थे। विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है। सास के आवेदन पर बहू सहित पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की लिखित शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।