एएनएम को दी गई प्रसन्नता पूर्वक विदाई

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में विदाई समारोह का आयोजन शनिवार को किया गया। जिसका नेतृत्व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर विनय कुमार ने किया। समारोह के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केसठ में कार्यरत एएनएम शांति कुमारी को प्रसन्नतापूर्वक धूम धाम गाजे बाजे के साथ खुशी खुशी विदाई दी गई। इस दौरान उन्हें फूल मालाओं, अंग वस्त्र, बुके सहित अन्य उपयोग का सामान देकर उन्हें विदा किया गया।

एएनएम को दी गई प्रसन्नता पूर्वक विदाई

केटी न्यूज/केसठ। 

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में विदाई समारोह का आयोजन शनिवार को किया गया। जिसका नेतृत्व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर विनय कुमार ने किया। समारोह के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केसठ में कार्यरत एएनएम शांति कुमारी को प्रसन्नतापूर्वक धूम धाम गाजे बाजे के साथ खुशी खुशी विदाई दी गई। इस दौरान उन्हें फूल मालाओं, अंग वस्त्र, बुके सहित अन्य उपयोग का सामान देकर उन्हें विदा किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विनय कुमार ने कहा कि शांति कुमारी का कार्यकलाप काफी सराहनीय रहा है।

साथ ही उन्होंने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के उद्घाटन के समय से ही वह लोगों की सेवा करती आ रही है। वह काफी खुश्दिल और प्रसन्नचित महिला थी। उनके द्वारा रिक्त स्थान की पूर्ति करना काफी असंभव सा लग रहा है।वही विदाई समारोह मे आये केसठ पंचायत मुखिया अरविंद कुमार सिंह ए एन एम शांति कुमारी को अंग वस्त्र और फूल माला से सम्मानित किये और उन्हों कहा की शांति जी अपने कार्य के प्रति बहुत ही ईमंदार रही है और इनका कार्य बहुत ही सारानीय रहा।विदाई के क्षण उनके सहपाठी ए एन एम और आशा कर्यकर्ता के साथ ही उपस्थित सभी लोग भावुकता में आकर भाव विभोर हो गए।

इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर विनय कुमार सिंह, डॉ विजय कुमार पांडेय, डॉ जियाउल हक, डॉ अरविंद कुमार,लैब टेक्नीशियन आनंद सिंह, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक रजनीश कुमार, विनोद कुमार, ध्रुव कुमार, विकास कुमार, संजय राम, संजय पासवान, रवि लाल शर्मा, एएनएम अंजना सिन्हा, बाला कुमारी, रूबी कुमारी, चंपा कुमारी, रंजू, प्रियंका, पप्पू कुमार, विक्की कुमार , जितेंद्र पहलवान, मवेशी डॉ रजत कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।