पेड़ों की टहनियों से फॉल्ट का खतरा टालने को 33 केवी लाइन का मेंटेनेंस
बारिश और तेज हवा के दौरान बिजली आपूर्ति में आने वाले फॉल्ट की आशंका को कम करने के लिए विद्युत विभाग ने 33 केवी लाइन के मेंटेनेंस का अभियान चलाया। नया भोजपुर प्रशाखा क्षेत्र में कनीय विद्युत अभियंता जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में जंपर समेत लाइन से जुड़े हिस्सों की जांच और आवश्यक मरम्मत कराई गई।

केटी न्यूज/डुमरांव
बारिश और तेज हवा के दौरान बिजली आपूर्ति में आने वाले फॉल्ट की आशंका को कम करने के लिए विद्युत विभाग ने 33 केवी लाइन के मेंटेनेंस का अभियान चलाया। नया भोजपुर प्रशाखा क्षेत्र में कनीय विद्युत अभियंता जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में जंपर समेत लाइन से जुड़े हिस्सों की जांच और आवश्यक मरम्मत कराई गई। इस दौरान सुरक्षा कारणों से कई इलाकों की बिजली आपूर्ति कुछ घंटों के लिए बंद रखी गई।मेंटेनेंस के दौरान बिजली के तारों के आसपास झूल रही पेड़ों की शाखाओं और टहनियों की छंटाई कराई गई। विभागीय कर्मियों ने लाइन के आसपास मौजूद ऐसे पेड़ों की शाखाओं को हटाया, जिनसे तारों के संपर्क में आने पर फॉल्ट अथवा शॉर्ट सर्किट की आशंका बनी हुई थी। अधिकारियों के अनुसार बरसात के मौसम में तेज हवा के कारण पेड़ों की टहनियां अक्सर बिजली के तारों पर गिर जाती हैं। इससे आपूर्ति बाधित होने के साथ विद्युत उपकरणों को भी नुकसान पहुंच सकता है।

जेई जितेंद्र कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं को सुरक्षित और सुचारू बिजली उपलब्ध कराने के लिए नियमित मेंटेनेंस जरूरी है। लाइन की समय-समय पर जांच और पेड़ों की छंटाई नहीं होने पर छोटी तकनीकी खराबी भी बड़े फॉल्ट का कारण बन सकती है। इससे किसी इलाके में लंबे समय तक बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की स्थिति पैदा हो सकती है।उन्होंने कहा कि मेंटेनेंस के दौरान बिजली बंद रखने से उपभोक्ताओं को अस्थायी परेशानी जरूर हुई, लेकिन यह व्यवस्था की सुरक्षा के लिए जरूरी था। विभाग की ओर से आने वाले दिनों में भी संवेदनशील लाइनों की जांच और आवश्यक सुधार कार्य जारी रखने की बात कही गई है, ताकि बारिश और आंधी के दौरान बिजली आपूर्ति को कम से कम प्रभावित किया जा सके।

