Wednesday, 4 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आज होगी शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं का होगा उद्घाटन तैयारियां हुई पूरी, सांसद सुधाकर सिंह करेंगे उद्घाटन, एमएलसी सोनू राय रहेंगे मुख्य अतिथि,ग्रामीण युवाओं को मिलेगा अध्ययन का बेहतर माहौल पंचायतों में पहुंचा जिला प्रशासन, अधिकारियों ने ग्रामीणों से सुनीं समस्याएं जल संरक्षण और हरियाली के संकल्प से संवरेगा बक्सर का भविष्य प्रदीप राय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का गर्मजोशी से किया स्वागत विवाहिता हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा, चार फरार आरोपितों के घर चस्पा हुआ इश्तिहार मशीनें लगाकर खानापूर्ति नहीं चलेगी, सभी स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल करे अस्पताल प्रबंधन: हरेकृष्ण यादव किताबी पढ़ाई से आगे बढ़कर हुनर की पाठशाला बना राइजिंग सन स्कूल, प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई बौद्धिक क्षमता गोकुल जलाशय के कायाकल्प की बनेगी कार्ययोजना, संरक्षण को लेकर दो दिवसीय मंथन शुरू कैलाशपति मिश्र की विरासत को स्मारक और पद्म विभूषण से मिले सम्मान, पुण्यतिथि पर उठी मांग युवाओं की ताकत से ही मजबूत होगा भाजपा का संगठन, दीपक यादव ने प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में दिखाई एकजुटता स्टेशन से लौट रहे किशोरों की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ी, दो घायल सरकारी सड़क पर कब्जे की दीवार जेसीबी से ढहाई, ग्रामीणों को मिली राहत
Keshav Times

पूर्व चेयरमैन कमलेश प्रसाद की पत्नी एवं पूर्व पार्षद आशा देवी के निधन से डुमरांव में शोक की लहर, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

डुमरांव नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन स्वर्गीय कमलेश प्रसाद तुरहा के निधन के महज दो महीने बाद उनकी पत्नी एवं पूर्व पार्षद आशा देवी का भी शनिवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही डुमरांव के राजनीतिक, सामाजिक और नगर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

पूर्व चेयरमैन कमलेश प्रसाद की पत्नी एवं पूर्व पार्षद आशा देवी के निधन से डुमरांव में शोक की लहर, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

पूर्व चेयरमैन कमलेश प्रसाद की पत्नी एवं पूर्व पार्षद आशा देवी के निधन से डुमरांव में शोक की लहर, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

__ दो माह पूर्व हुआ था कमलेश प्रसाद का निधन

केटी न्यूज/डुमरांव।

डुमरांव नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन स्वर्गीय कमलेश प्रसाद तुरहा के निधन के महज दो महीने बाद उनकी पत्नी एवं पूर्व पार्षद आशा देवी का भी शनिवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही डुमरांव के राजनीतिक, सामाजिक और नगर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। आशा देवी के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।बताया जाता है कि आशा देवी अपने पति कमलेश प्रसाद के निधन के गम से अभी पूरी तरह उबर भी नहीं पाई थीं कि शनिवार को उनका भी निधन हो गया। लगातार दो माह के भीतर पति-पत्नी की मौत ने परिजनों और शुभचिंतकों को गहरे सदमे में डाल दिया है। एक ओर परिवार कमलेश प्रसाद के निधन के बाद खुद को संभालने की कोशिश कर रहा था, वहीं आशा देवी के निधन ने उसकी पीड़ा और बढ़ा दी।

पूर्व चेयरमैन कमलेश प्रसाद की पत्नी एवं पूर्व पार्षद आशा देवी के निधन से डुमरांव में शोक की लहर, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

आशा देवी नगर परिषद की पार्षद के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुकी थीं। नगर के सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन में उनकी सक्रियता के कारण स्थानीय लोगों से उनका गहरा जुड़ाव रहा। उनके निधन की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग शोक संवेदना व्यक्त करने उनके आवास पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।शनिवार को निकली उनकी अंतिम यात्रा में नगर परिषद के वर्तमान एवं पूर्व पार्षदों के साथ-साथ विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। नम आंखों से लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी।परिजनों के लिए यह समय बेहद कठिन है। महज दो महीने के अंतराल में परिवार के दो प्रमुख सदस्यों को खोने से हर कोई गमगीन है। स्थानीय लोगों ने दिवंगत आशा देवी की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

पूर्व चेयरमैन कमलेश प्रसाद की पत्नी एवं पूर्व पार्षद आशा देवी के निधन से डुमरांव में शोक की लहर, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।