रेलवे क्रॉसिंग के समीप से शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जप्त

शराब की खेप लेकर डुमरांव पहुंचने की कोशिश कर रहे एक धंधेबाज को पुलिस ने रेलवे क्रॉसिंग के समीप दबोच लिया। उसके कब्जे से करीब 17 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद होने के बाद पुलिस ने बाइक भी जब्त कर ली। गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान बक्सर औद्योगिक थाना क्षेत्र के मंझरिया गांव निवासी मुन्ना यादव के रूप में हुई है।

रेलवे क्रॉसिंग के  समीप से शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जप्त

केटी न्यूज/डुमरांव।

शराब की खेप लेकर डुमरांव पहुंचने की कोशिश कर रहे एक धंधेबाज को पुलिस ने रेलवे क्रॉसिंग के समीप दबोच लिया। उसके कब्जे से करीब 17 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद होने के बाद पुलिस ने बाइक भी जब्त कर ली। गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान बक्सर औद्योगिक थाना क्षेत्र के मंझरिया गांव निवासी मुन्ना यादव के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, शनिवार को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बाइक से शराब की खेप लेकर डुमरांव की ओर आ रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने रेलवे क्रॉसिंग के आसपास निगरानी बढ़ा दी और संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू कर दी।

इसी दौरान एक बाइक सवार पुलिस के संदेह के घेरे में आया। रोककर तलाशी लेने पर बाइक में छिपाकर रखी गई अंग्रेजी शराब बरामद हुई।शराब बरामद होते ही पुलिस ने बाइक सवार को हिरासत में ले लिया और बाइक को जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाज से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के आधार पर शराब के अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।