नया भोजपुर में पांच वारंटी दबोचे गए
नया भोजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। लंबे समय से न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के तहत फरार चल रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में की गई, जिसमें पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ा।
केटी न्यूज/डुमरांव
नया भोजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। लंबे समय से न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के तहत फरार चल रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में की गई, जिसमें पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ा।गिरफ्तार किए गए आरोपियों में नया भोजपुर निवासी काना डोम और गौरी डोम, दोनों स्वर्गीय हजारी डोम के पुत्र शामिल हैं। इसके अलावा दिल कुमार डोम, पिता स्वर्गीय योगी डोम, को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। वहीं प्रतापसागर गांव से जयराम यादव और सुरदीप यादव को गिरफ्तार किया गया।

सभी आरोपी विभिन्न मामलों में वांछित थे और लंबे समय से पुलिस की नजर से बचते आ रहे थे।थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि इन सभी के खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी था, जिसके बाद से पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई थी। गुप्त सूचना के आधार पर सटीक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार करने में सफलता पाई।गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को विधिसम्मत प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और कानून से बचने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

