Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

बक्सर : महदेवा में छठ पर गांव आए युवक को मारी गोली, हालत गंभीर, रेफर

बक्सर : महदेवा में छठ पर गांव आए युवक को मारी गोली, हालत गंभीर, रेफर

केटी न्यूज/बक्सर   

जिले के धनसोई थाना क्षेत्र के महदेवा गांव में शुक्रवार की शाम छठ पर्व पर आए एक 30 वर्षीय युवक उसके पास के ही रहने वाले युवकों ने गोली का निशाना बना लिया। गोली लगने से युवक घायल हो गया। वही गोली मारने वाले फरार हो गए। आनन- फानन में उसे इलाज हेतु परिजनों द्वारा सदर अस्पताल लाया गया। जहा स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया।

वही, इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई।

मिली जानकारी के अनुसार महादेवा निवासी जितेंद्र सिंह का पुत्र राहुल उर्फ राजा शाम चार बजे अपने घर के दरवाजे पर बैठा था। तभी गांव के ही कुछ युवक उसके घर के पास पहुंचे और पुराने कारोबार सम्बन्ध में बात करते-करते युवक पर गोली चला दी। गोली सीधे पेट जा लगी। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। आनन-फानन में युवक को सदर अस्पताल लाया गया। जहा से उसे वाराणसी रेफर कर दिया।

 इस सम्बन्ध मे परिजनों द्वारा बताया गया कि छह माह पूर्व घायल युवक का गांव के ही मुकेश सिंह व कुछ अन्य लोगों के साथ शराब के कारोबार को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद से ही उनके बीच विवाद चल रहा था। तभी राहुल उर्फ राजा अपनी बहन के पास दिल्ली चला गया था इधर, छठ पर्व को लेकर दो दिन पूर्व गांव आया था। तथा अपने दरवाजे पर बैठा हुआ था तभी गांव के मुकेश सिंह अपने अन्य साथियों के साथ आ धमका और पुराने विवाद की बात करने लगा इसी में मामले ने तूल पकड़ लिया। देखते ही देखते एक पक्ष के एक युवक ने तमंचे से गोली चला दी। गोली सीधे युवक के पेट में जा लगी। जिससे राहुल गंभीर रूप से जख्मी हो गया। 

इस सम्बंध में थानाध्यक्ष ज्ञानप्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस इस मामले की छानबीन के साथ आरोपितों की धरपकड़ में जुट गई हैं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।