Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल
Keshav Times

महिला ने ससुर एवं भसुर पर छेड़खानी का लगाया आरोप, प्राथमिकी दर्ज

वासुदेवा थाना क्षेत्र के कुलमनपुर गांव में रहने वाली एक महिला रिंकू देवी ने अपने ससुर विक्रमा सिंह व जेठ कन्हैया सिंह पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। साथ ही इस घिनौनी हरकत का पीड़ित महिला द्वारा विरोध करने पर गाली-गलोज, धमकी तथा बेरहमी से पिटाई करने का भी आरोप लगाई है।

महिला ने ससुर एवं भसुर पर छेड़खानी का लगाया आरोप, प्राथमिकी दर्ज

केटी न्यूज/नावानगर 

वासुदेवा थाना क्षेत्र के कुलमनपुर गांव में रहने वाली एक महिला रिंकू देवी ने अपने ससुर विक्रमा सिंह व जेठ कन्हैया सिंह पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। साथ ही इस घिनौनी हरकत का पीड़ित महिला द्वारा विरोध करने पर गाली-गलोज, धमकी तथा बेरहमी से पिटाई करने का भी आरोप लगाई है। इसके अलावा महिला द्वारा आरोप लगाया गया है कि मारपीट के दौरान ससुर व जेठ ने महिला के कपड़े भी फाड़ डाले थे। थाना में दी गई आवेदन के अनुसार पीड़ित महिला के पति विदेश में मजदूरी करता है। घर में वह पहले सभी परिवार के साथ रहती थी। पर जब से उसका पति विदेश कमाने चला गया। ससुर व जेठ ने उसे अलग कर दिया। पीड़ित महिला ने बताया कि मंगलवार को वह अपने ससुर से किराना समाग्री की मांग किया। जिससे की वह अपना व बच्चों का भोजन बना सके। पर उसके ससुर व जेठ ने समाग्री नहीं दिए। बाद में महिला के साथ नामजद रिश्तेदार ने छेड़खानी करने लगे। विरोध पर मारपीट भी की। इस संबंध में वासुदेवा थानाध्यक्ष चुनमुन कुमारी ने बताया कि पीड़ित महिला के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। मामले की अनुसंधान की जा रही है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।