Saturday, 7 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ गीतों की गूंज और सूर्योपासना से भक्तिमय हुआ ज्ञान गंगा स्कूल परिसर धनतेरस पर डुमरांव के बाजार में बरसी लक्ष्मी, देर रात तक उमड़ा खरीदारी का सैलाब घर से बाहर निकले ही परिवार के सामने फटा गैस सिलेंडर, ढह गई पक्की दीवार विकास योजनाओं में सुस्ती और लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय_सीमा में पूरा करें काम : सुधाकर सिंह त्योहारों की आड़ में माहौल बिगाड़ने वालों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर धनतेरस की भीड़ में महिला का आभूषणों से भरा बैग झपटकर उचक्के फरार छठ घाटों पर सुरक्षा के लिए बिजली विभाग की कवायद, छह घंटे गुल रहेगी बिजली मिट्टी के दीयों और हस्तनिर्मित सजावट से सजेगा दीपावली का त्योहार, बच्चों ने दिया स्वदेशी कला और सेवा का संदेश चार स्वर्ण पदकों से चमके कैप्टन विजेंद्र, एशियाड में चयनित बक्सर के तीन होनहारों का भी सम्मान अनंत सिंह के काफिले ने एनएच-922 पर दिखाया सियासी रसूख, स्वागत में उमड़े समर्थक विद्यालय के आंगन से भारतीय सेना तक पहुंचा जयप्रकाश, जेसीओ बनने पर हुआ सम्मान धनतेरस पर रेन टीवीएस ब्रह्मपुर की अनूठी पहल, हर बाइक खरीदार को उपहारों के साथ दिया गया पौधा
Keshav Times

दरवाजे पर बंधी मवेशी चोरी, प्राथमिकी दर्ज

स्थानीय थाना क्षेत्र के खेवली गांव से एक मवेशी चोरी का मामला प्रकाश में आया है। चोरी गई मवेशी पशुपालक राजेंद्र सिंह पिता विश्वनाथ सिंह की है। पीड़ित पशुपालक ने मुरार थाने में इसकी प्राथमिकी दर्ज कराई है।

दरवाजे पर बंधी मवेशी चोरी, प्राथमिकी दर्ज

केटी न्यूज/चौगाईं 

स्थानीय थाना क्षेत्र के खेवली गांव से एक मवेशी चोरी का मामला प्रकाश में आया है। चोरी गई मवेशी पशुपालक राजेंद्र सिंह पिता विश्वनाथ सिंह की है। पीड़ित पशुपालक ने मुरार थाने में इसकी प्राथमिकी दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार वह सोमवार की रात अपने भैंस को दरवाजे पर बांध घर में सोने चला गया था, रात में ही अज्ञात चोरों ने भैंस चुरा लिया है। सुबह में जब पशुपालक की नींद खुली तथा दरवाजे पर भैंस को नहीं देखा तो वह आसपास सहित पूरे गांव में खोजबीन कर डाला, लेकिन कहीं भी उसकी भैंस दिखाई नहीं पड़ी। थक हारकर पशुपालक ने इसकी सूचना पुलिस को दिया है। मुरार थानाध्यक्ष अमन कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

वही पशुधन की चोरी से पशुपालक समेत पूरा परिवार मायूस हो गया है, जबकि इस घटना से गांव के अन्य पशुपालकों में भय व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकांश लोग अपने मवेशियों को दरवाजे पर ही बांधते हैं। ग्रामीणों में चोर उचक्कों का भय बना हुआ है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।