Saturday, 7 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बक्सर में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, तीन जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे! छठ गीतों की गूंज और सूर्योपासना से भक्तिमय हुआ ज्ञान गंगा स्कूल परिसर धनतेरस पर डुमरांव के बाजार में बरसी लक्ष्मी, देर रात तक उमड़ा खरीदारी का सैलाब घर से बाहर निकले ही परिवार के सामने फटा गैस सिलेंडर, ढह गई पक्की दीवार विकास योजनाओं में सुस्ती और लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय_सीमा में पूरा करें काम : सुधाकर सिंह त्योहारों की आड़ में माहौल बिगाड़ने वालों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर धनतेरस की भीड़ में महिला का आभूषणों से भरा बैग झपटकर उचक्के फरार छठ घाटों पर सुरक्षा के लिए बिजली विभाग की कवायद, छह घंटे गुल रहेगी बिजली मिट्टी के दीयों और हस्तनिर्मित सजावट से सजेगा दीपावली का त्योहार, बच्चों ने दिया स्वदेशी कला और सेवा का संदेश चार स्वर्ण पदकों से चमके कैप्टन विजेंद्र, एशियाड में चयनित बक्सर के तीन होनहारों का भी सम्मान अनंत सिंह के काफिले ने एनएच-922 पर दिखाया सियासी रसूख, स्वागत में उमड़े समर्थक विद्यालय के आंगन से भारतीय सेना तक पहुंचा जयप्रकाश, जेसीओ बनने पर हुआ सम्मान
Keshav Times

पिता पर बेटे की हत्या का आरोप, गुपचुप अंत्येष्टि से बढ़ी सनसनी

चौसा थर्मल पावर प्लांट की जमीन अधिग्रहण राशि को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद सनसनीखेज मोड़ पर पहुंच गया, जब राजपुर थाना क्षेत्र के सिकरौल गांव में एक बेटे की रहस्यमय मौत के मामले में पिता समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर की गई। मृतक की पत्नी अंशु राय ने पुलिस को दिए अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि जमीन मुआवज़े की बड़ी रकम को ले पिछले कई दिनों से घर में तनाव गहराता जा रहा था। विवाद बढ़ने पर वह अपने मायके चली गई थी, लेकिन इसी बीच 4 दिसंबर की रात उसके पति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।

पिता पर बेटे की हत्या का आरोप, गुपचुप अंत्येष्टि से बढ़ी सनसनी

-- पुत्रवधू की शिकायत पर पिता गिरफ्तार, बाकी परिजनों की तलाश तेज, पुलिस वैज्ञानिक तरीके से जांच में जुटी

केटी न्यूज/राजपुर

चौसा थर्मल पावर प्लांट की जमीन अधिग्रहण राशि को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद सनसनीखेज मोड़ पर पहुंच गया, जब राजपुर थाना क्षेत्र के सिकरौल गांव में एक बेटे की रहस्यमय मौत के मामले में पिता समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर की गई। मृतक की पत्नी अंशु राय ने पुलिस को दिए अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि जमीन मुआवज़े की बड़ी रकम को ले पिछले कई दिनों से घर में तनाव गहराता जा रहा था। विवाद बढ़ने पर वह अपने मायके चली गई थी, लेकिन इसी बीच 4 दिसंबर की रात उसके पति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।

पिता पर बेटे की हत्या का आरोप, गुपचुप अंत्येष्टि से बढ़ी सनसनी

पत्नी का दावा है कि उसके ससुर उमाशंकर राय, सास और ननद प्रियंका राय सहित परसा गण्डा की बबीता प्रधान ने मिलकर साजिशन हत्या कर दी और किसी को खबर तक न होने दी। हैरान करने वाली बात यह कि मौत वाले दिन ही शव को गुपचुप तरीके से चौसा श्मशान घाट में जला भी दिया गया। पत्नी को इसकी भनक तब मिली जब वह 5 दिसंबर को ससुराल लौटी और उसे पति घर पर नहीं मिला। इसके बाद उसने पूरे घटनाक्रम पर संदेह जताते हुए हत्या का मामला दर्ज कराया।

पिता पर बेटे की हत्या का आरोप, गुपचुप अंत्येष्टि से बढ़ी सनसनी

आवेदन मिलते ही राजपुर थाने में हलचल बढ़ गई। थाना अध्यक्ष निवास कुमार के निर्देश पर गठित विशेष टीम अपर थानाध्यक्ष शिवकुमार मंडल और एसआई सुभाष कुमार ने त्वरित छापेमारी करते हुए मुख्य आरोपी उमाशंकर राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ गौरव कुमार पांडेय भी गांव पहुंचे।

पिता पर बेटे की हत्या का आरोप, गुपचुप अंत्येष्टि से बढ़ी सनसनी

उन्होंने बताया कि मामला बेहद संवेदनशील है और महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की वैज्ञानिक पद्धति से गहन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि अब तक पुलिस को कोई ठोस साक्ष्य प्राप्त नहीं हुआ है, लेकिन सभी बिंदुओं पर पड़ताल चल रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।बता दें कि जमीन मुआवज़े को लेकर उठा विवाद अब हत्या के आरोप में बदल गया है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। गांव में डर और अविश्वास का माहौल है, जबकि पुलिस इस रहस्यमय मौत की सच्चाई सामने लाने में जुटी है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।