Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम बेटी के तिलकोत्सव की तैयारी में जुटे पिता की निकली अर्थी, खुशियां मातम में बदलीं कंजिया धाम में आस्था का सैलाब, ठाकुरजी के वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने टेका मत्था योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का देना होगा पूरा ब्योरा, लापरवाही पर डीएम सख्त सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को धार देगा आरवाईए, बक्सर में जुटेंगे देशभर के नौजवान सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज
Keshav Times

सिमरी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ एएसपी ने की छापेमारी

सिमरी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ एएसपी ने की छापेमारी

- छापेमारी के दौरान आपतिजनक अवस्था में मिले कपल समेत संचालक गिरफ्तार

केटी न्यूज/ सिमरी

सिमरी थाना से महज एक किलोमीटर दूर एक निजी मैरेज हॉल में संचालित हो रहे सेक्स रैकेट को डुमरांव एएसपी ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान एक कपल को आपतिजनक अवस्था में पकड़ा गया है। पुलिस ने संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। छापेमारी के बाद वह सैकड़ो लोगों की भीड़ लग गई थी। खास यह कि पिछले कई वर्षों से चल रहे इस गोरखधंधे की स्थानीय पुलिस को कानोकान खबर नहीं लगी थी। वैसे जानकारों का कहना है कि मैनेज के खेल में स्थानीय पुलिस सबकुछ जानते हुए भी मौन साधे हुए थी। गिरफ्तार लोगों में राजेन्द्र मैरेज हाल के संचालक राजेन्द्र पांडेय तथा सिमरी दुधीपट्टी के नवीन कुमार राय  तथा एक महिला शामिल है।

सिमरी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ एएसपी ने की छापेमारी

मिली जानकारी के अनुसार सिमरी गांव से थोड़ी दूर बड़का गांव पथ के किनारे स्थानीय गांव के बकुलहापट्टी के राजेन्द्र पांडेय द्वारा राजेन्द्र मैरेज हॉल का संचालन किया जा रहा है। जानकारों की मानें तो पिछले दो-तीन वर्षों में इस मैरेज हॉल की आड़ में सेक्स रैकेट समेत अन्य गैरकानूनी कामों को अंजाम दिया जा रहा था। कई बार लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। लेकिन पुलिस ने एक बार भी कार्रवाई नहीं की थी।

सिमरी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ एएसपी ने की छापेमारी

इसके बाद लोगों ने इसकी शिकायत डुमरांव एएसपी सह एसडीपीओ राज से की। एएसपी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए डीआईयू टीम के साथ उक्त मैरेज हॉल में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान लोगों की शिकायतों की पुष्टि भी हो गई। एएसपी राज ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है। वही ग्रामीण क्षेत्र में सेक्स रैकेट के भंडाफोड़ से कई सवाल खड़े हो रहे है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।