बड़का सिंहनपुरा स्थित पीएनबी बैंक में लगभग 30 लाख की लूट, जांच में जुटी पुलिस

बड़का सिंहनपुरा स्थित पीएनबी बैंक में लगभग 30 लाख की लूट, जांच में जुटी पुलिस

- जिले में नहीं थम रही है लूट की घटनाएं

केटी न्यूज/डुमरांव

अनुमंडल में बेखौफ लूटेरों ने बुधवार की शाम सिमरी थाना क्षेत्र के बड़का सिंहनपुरा गांव स्थित पंजाब नैशनल बैंक में लूट की भीषण घटना को अंजाम दिया है। घटना बुधवार की शाम करीब 4 बजे की है। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन की बेचैनी बढ़ गई। तत्काल सिमरी पुलिस के साथ ही डुमरांव एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी मौके पर पहंुच जांच पड़ताल में जुट गए है। हालांकि लूटेरों की संख्या कितनी थी तथा बैंक से कितना रूपया लूटा गया है इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। फिलहाल बैंक प्रबंधन तथा पुलिस इस मामले में कुछ भी जानकारी देने से इंकार कर रही है। बता दें कि पिछले एक महीने में अनुमंडल में लूट की यह तीसरी वारदात है। इसके पहले कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र में दो सीएसपी संचालकों से लूट की घटनाएं हो चुकी है। जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगेहै। सूत्रों की मानें तो लगभग 30 लाख की लूट हुई है। हलाकि अभी पूर्ण राशि की पुष्टि नहीं हुई है।