Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम बेटी के तिलकोत्सव की तैयारी में जुटे पिता की निकली अर्थी, खुशियां मातम में बदलीं कंजिया धाम में आस्था का सैलाब, ठाकुरजी के वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने टेका मत्था योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का देना होगा पूरा ब्योरा, लापरवाही पर डीएम सख्त सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को धार देगा आरवाईए, बक्सर में जुटेंगे देशभर के नौजवान सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज
Keshav Times

यूपी से लाई जा रही थी शराब की खेप के साथ चार गिरफ्तार

यूपी से लाई जा रही थी शराब की खेप के साथ चार गिरफ्तार

- कार से 960 पीस अंग्रेजी शराब और पांच मोबाइल बरामद 

केटी न्यूज /आरा

जिला मुख्यालय स्थित नवादा थाना अंतर्गत चंदवा के पास पुलिस द्वारा यूपी से आ रही शराब की खेप के साथ चार धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। शराब की खेप दिल्ली नंबर कार से लायी जा रही थी। पकड़े गये धंधेबाजों में उदवंतनगर थाना क्षेत्र के मसाढ़ गांव निवासी गोविंद कुमार, मुफस्सिल थाने के धमार गांव निवासी राजकुमार, अफरोज आलम और नवादा थाना क्षेत्र के केजी रोड निवासी सन्नी कुमार शामिल हैं।‌ कार से 960 पीस एटपीएम अंग्रेजी शराब और पांच मोबाइल बरामद किया गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुये चारों धंधेबाजों को जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात पुलिस को यूपी से उजले रंग की कार से चंदवा के रास्ते शराब की खेप लाये जाने की सूचना मिली।

उस आधार पर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह और डीआईयू के दारोगा अवधेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस चंदवा पहुंची। तभी उजले रंग की कार आती दिखी। कार रोक तलाशी शुरू की गयी, तो बीस बॉक्स शराब बरामद की गयी। उसके बाद चारों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में चारों द्वारा यूपी से शराब लाने की बात स्वीकार की गयी। बता दें कि शराब बंदी को सफल बनाने को पुलिस लगातार अभियान चला रही है। हाल में नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ज्यादा अलर्ट है और छापेमारी तेज कर दी गयी है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।