बक्सर-आरा फोरलेन पर बेटी को दहेज देने के लिए बाइक खरीदने जा रहे अधेड़ डेढ़ लाख की लूट

बक्सर-आरा फोरलेन पर बेटी को दहेज देने के लिए बाइक खरीदने जा रहे अधेड़ डेढ़ लाख की लूट

- कर्ज लेकर बेटी के तिलक में दहेज देने के लिए बाइक खरीदने जा रहे थे अधेड़

केटी न्यूज/आरा

  रविवार की दोपहर बदमाशों द्वारा एक अधेड़ से मारपीट कर डेढ़ लाख रुपए लूट लिए। बदमाश अधेड़ का मोबाइल भी ले भागे। लूट की वारदात आरा-बक्सर फोरलेन पर गजराजगंज बाजार के समीप हुई। जिसमें पीड़ित को मामूली चोटें भी आई है। उनका इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। पीड़ित की पहचान गजराजगंज ओपी क्षेत्र के कारीसाथ गांव निवासी मनोज सिंह के रूप में हुई। पीड़ित के द्वारा गांव के हीएक रिश्तेदार भीम सिंह सहित तीन लोगों पर लगाया है। भीम सिंह करनामेपुर ओपी क्षेत्र के ईश्वरपुरा गांव का रहने वाले है। पुलिस आरोपितों की धरपकड़ में जुटी है। मनोज सिंह ने बताया कि वह उनकी बेटी की चार दिन बाद शादी है। उसमें दहेज में बाइक देनी है।

उसके लिए गांव के एक व्यक्ति से कर्ज लेकर रविवार को वह बाइक खरीदने जा रहे थे। उसी दौरान गजराजगंज बाजार के समीप तीन लोग बाइक से पहुंचे और मारपीट कर उनका डेढ़ लाख रुपए छीन लिया। मोबाइल भी ले भागे। उसके बाद वह घर पहुंचे और परिजनों एवं स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी। बाद में वह इलाज कराने के लिए अस्पताल पहुंचे। गजराजगंज ओपी इंचार्ज चंदन कुमार ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। अबतक यह बात सामने आयी है कि वादी और आरोपित आपस में रिश्तेदार हैं। संभवतः साथ में दोनों बाइक खरीदने जा रहे थे। आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।