पुस्तिका ‘स्पेक्ट्रम’ के लोकार्पण से निखरी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा

पाथवेज वर्ल्ड स्कूल, डुमरांव की पुस्तिका ‘स्पेक्ट्रम’ का लोकार्पण सोमवार को विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह के दौरान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। पुस्तिका का लोकार्पण विद्यालय के निदेशक इंजीनियर आरबी सिंह, इंजीनियर आर राघवन एवं प्रधानाध्यापक डॉ. नेहा सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

पुस्तिका ‘स्पेक्ट्रम’ के लोकार्पण से निखरी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा

__ बच्चों की रचनात्मक उड़ान को मिला मंच, ‘स्पेक्ट्रम’ का हुआ लोकार्पण

__ पाथवेज वर्ल्ड स्कूल में बच्चों ने अपनी लेखनी और विचारों से सजाई पुस्तिका, पौधरोपण कर दिया ‘ग्रीन डुमरांव-क्लीन डुमरांव’ का संदेश

केटी न्यूज/डुमरांव।

पाथवेज वर्ल्ड स्कूल, डुमरांव की पुस्तिका ‘स्पेक्ट्रम’ का लोकार्पण सोमवार को विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह के दौरान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। पुस्तिका का लोकार्पण विद्यालय के निदेशक इंजीनियर आरबी सिंह, इंजीनियर आर राघवन एवं प्रधानाध्यापक डॉ. नेहा सिंह ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक इंजीनियर आरबी सिंह ने की, जबकि संचालन प्रधानाध्यापक डॉ. नेहा सिंह ने किया।स्वागत भाषण के बाद पुस्तिका का विधिवत लोकार्पण किया गया और उपस्थित लोगों के बीच उसकी प्रतियां वितरित की गईं। ‘स्पेक्ट्रम’ की खासियत यह रही कि इसे विद्यालय के बच्चों की रचनाओं, विचारों और कल्पनाओं को संजोकर तैयार किया गया है।

नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी लेखनी और रचनात्मकता के जरिए पुस्तिका को अलग-अलग रंगों एवं विचारों से सजाया है।समारोह को संबोधित करते हुए इंजीनियर आर राघवन ने कहा कि प्रत्येक बच्चे में अलग-अलग तरह की प्रतिभाएं होती हैं। जरूरत उन प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें निखारने की है। उन्होंने कहा कि बच्चों को संस्कारों से कभी अलग नहीं करना चाहिए। हर बच्चा अपने स्वभाव और प्रकृति के अनुरूप अपनी मंजिल तय करता है। ऐसे में उसे अपनी रुचि के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए।इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से ‘ग्रीन डुमरांव-क्लीन डुमरांव’ का संदेश दिया गया। इसके बाद विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। पर्यावरण संरक्षण के प्रति बच्चों और विद्यालय परिवार को जागरूक करने के लिए इस पहल को महत्वपूर्ण बताया गया।

पुस्तिका में योगदान देने वाले बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए उन्हें प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे प्रयासों से बच्चों में लेखन के प्रति रुचि बढ़ेगी तथा उनमें नैतिक मूल्यों और रचनात्मक अभिव्यक्ति का विकास होगा। साथ ही अन्य बच्चे भी अपनी प्रतिभा को सामने लाने के लिए प्रेरित होंगे।विद्यालय के निदेशक इंजीनियर आरबी सिंह ने पुस्तिका को सफल बनाने में योगदान देने वाले बच्चों और विद्यालय परिवार के प्रति आभार जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अंत में प्रधानाध्यापक डॉ. नेहा सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का समापन किया। कार्यक्रम में पूरा विद्यालय परिवार हर्षोल्लास के साथ मौजूद रहा।