Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

ग्रामीण छात्रों को प्रतियोगी माहौल से जोड़ने की पहल, मंगराव में प्रतिभा खोज परीक्षा से बढ़ा आत्मविश्वास

ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के माहौल से परिचित कराने और उनकी छिपी प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से प्रखंड के मंगराव स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में उर्मिला सेवा संस्थान द्वारा प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन किया गया। इस आयोजन ने न केवल छात्रों की शैक्षणिक क्षमता को परखने का अवसर दिया, बल्कि उन्हें भविष्य की बड़ी परीक्षाओं के लिए मानसिक रूप से तैयार करने का भी कार्य किया।

ग्रामीण छात्रों को प्रतियोगी माहौल से जोड़ने की पहल, मंगराव में प्रतिभा खोज परीक्षा से बढ़ा आत्मविश्वास

केटी न्यूज/राजपुर

ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के माहौल से परिचित कराने और उनकी छिपी प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से प्रखंड के मंगराव स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में उर्मिला सेवा संस्थान द्वारा प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन किया गया। इस आयोजन ने न केवल छात्रों की शैक्षणिक क्षमता को परखने का अवसर दिया, बल्कि उन्हें भविष्य की बड़ी परीक्षाओं के लिए मानसिक रूप से तैयार करने का भी कार्य किया।प्रतिभा खोज परीक्षा में हेठुआ, मंगराव, संगराव, उतड़ी, नागपुर और कजरिया सहित आसपास के गांवों से सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

ग्रामीण छात्रों को प्रतियोगी माहौल से जोड़ने की पहल, मंगराव में प्रतिभा खोज परीक्षा से बढ़ा आत्मविश्वास

परीक्षा केंद्र पर सुबह 10 बजे से ही छात्रों की उपस्थिति शुरू हो गई थी। निर्धारित प्रक्रिया के तहत गहन जांच-पड़ताल के बाद ही छात्रों को परीक्षा हॉल में प्रवेश दिया गया। यह पूरी व्यवस्था छात्रों के लिए एक नया अनुभव रही, क्योंकि उन्हें यह समझाया गया कि उच्च स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं में इसी तरह की अनुशासित और व्यवस्थित प्रक्रिया अपनाई जाती है।परीक्षा से पूर्व छात्रों को नियमों और परीक्षा पद्धति की जानकारी दी गई, जिससे वे तनावमुक्त होकर प्रश्नों को हल कर सकें। परीक्षा के दौरान छात्रों में उत्साह और आत्मविश्वास साफ नजर आया। कई छात्रों ने बताया कि इस तरह की परीक्षा में शामिल होकर उन्हें अपनी तैयारी का आकलन करने का अवसर मिला है और अब अन्य विषयों के प्रति भी उनकी जिज्ञासा बढ़ी है।

ग्रामीण छात्रों को प्रतियोगी माहौल से जोड़ने की पहल, मंगराव में प्रतिभा खोज परीक्षा से बढ़ा आत्मविश्वास

शिक्षकों का मानना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के आयोजनों से छात्रों को सही दिशा मिलती है और वे बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित होते हैं। कार्यक्रम के दौरान शिक्षक अशोक कुमार, जितेश सिंह, नौशाद अंसारी, चंद्रभान कुमार, पंकज कमल सहित अन्य शिक्षकगण मौजूद रहे और उन्होंने छात्रों का मार्गदर्शन किया।उर्मिला सेवा संस्थान की यह पहल ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जिससे आने वाले समय में छात्रों का शैक्षणिक स्तर और आत्मविश्वास दोनों मजबूत होंगे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।