Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

गांवों में जनता दरबार आयोजित कर पुलिस ने सुनी लोगों की फरियाद, त्वरित न्याय की बढ़ी आस

एसपी शुभम आर्य के निर्देश पर जिले के सभी थानों की पुलिस गांवों में जनता दरबार आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुन उसका त्वरित समाधान कर रही है। इसी कड़ी में रविवार को डुमरांव पुलिस ने थाना क्षेत्र के नंदन जबकि कोरानसराय पुलिस ने मुगांव गांव में जनता दरबार का आयोजन किया।

गांवों में जनता दरबार आयोजित कर पुलिस ने सुनी लोगों की फरियाद, त्वरित न्याय की बढ़ी आस

-- डुमरांव पुलिस ने नंदन में जबकि कोरानसराय पुलिस ने मुगांव में आयोजित किया था जनता दरबार, एसपी के निर्देश पर सभी थानों द्वारा आयोजित किया जा रहा है जनता दरबार

केटी न्यूज/डुमरांव

एसपी शुभम आर्य के निर्देश पर जिले के सभी थानों की पुलिस गांवों में जनता दरबार आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुन उसका त्वरित समाधान कर रही है। इसी कड़ी में रविवार को डुमरांव पुलिस ने थाना क्षेत्र के नंदन जबकि कोरानसराय पुलिस ने मुगांव गांव में जनता दरबार का आयोजन किया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुन उसका त्वरित निष्पादन किया तथा उन्हें महिलाओं के अधिकार, महिलाओं को घरेलु हिंसा से बचाने के लिए बनाए गए कानून आदि की जानकारी दी गई तथा अपराध नियंत्रण में लोगों से सहयोग की अपील की गई। डुमरांव थाने द्वारा नंदन गांव में आयोजित जनता दरबार की अध्यक्षता एसडीपीओ पोलत्स कुमार ने जबकि संचालन थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने किया।

गांवों में जनता दरबार आयोजित कर पुलिस ने सुनी लोगों की फरियाद, त्वरित न्याय की बढ़ी आस

 इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि जनता दरबार में कुल तीन मामले आए थे, जिनका त्वरित निष्पादन कर दिया गया। वहीं, ग्रामीणों खासकर महिलाओं को नये कानून की जानकारी दी गई तथा उन्हें अपराध व तस्करी नियंत्रण में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई। जबकि अपने संबोधन में एसडीपीओ ने जनता दरबार के उदेश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ग्रामीणों को त्वरित व आसानी से न्याय दिलाने के लिए इस जनता दरबार का आयोजन किया गया है।उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण की जीरो टॉलरेंस की नीति तभी धरातल पर उतर सकती है जब आम लोग पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने लोगों से पुलिस से डरने की बजाय पुलिस को अपना मित्र समझने की अपील की। 

गांवों में जनता दरबार आयोजित कर पुलिस ने सुनी लोगों की फरियाद, त्वरित न्याय की बढ़ी आस

-- मुगांव में आए थे कुल 8 मामले

वहीं, कोरानसराय थाना द्वारा आयोजित जनता दरबार में कुल आठ मामले आए थे, जिनका त्वरित निष्पादन किया गया। थानाध्यक्ष माधुरी कुमारी ने बताया कि जनता दरबार में आए मामलों का निष्पादन के साथ ही वहां मौजूद महिलाओं को घरेलु हिंसा से बचाव के उपाए बताए गए तथा उन्हें महिला अधिकारों की जानकारी दी गई। पुलिस द्वारा आयोजित यह जनता दरबार ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पुलिस ऐसे ही सक्रियता दिखाए तथा लोगों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन करें तो समाज से कई समस्याओं का समाधान हो जाएगा तथा समाज में शांति-व्यवस्था बनी रहेगी। लोगों ने पुलिस के इस पहल की जमकर सराहना की है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।