Saturday, 14 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

दिव्यांगों के लिए यूडीआईडी कार्ड बनाने का विशेष शिविर आयोजित

प्रखंड परिसर में सोमवार को दिव्यांगों के लिए यूडीआईडी कार्ड बनाने का विशेष शिविर आयोजित किया गया।

दिव्यांगों के लिए यूडीआईडी कार्ड बनाने का विशेष शिविर आयोजित

केटी न्यूज/डुमरांव 

प्रखंड परिसर में सोमवार को दिव्यांगों के लिए यूडीआईडी कार्ड बनाने का विशेष शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र और यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए आवेदन के साथ पुराने दिव्यांगता प्रमाण पत्र का निबंधन, मोटर ट्राई साइकिल के लिए आवेदन व सहायक उपकरण के लिए आवेदन लिये गये। इस शिविर में 75 आवेदकों ने यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए आवेदन सौंपा। शिविर में कुल पांच टेबलों पर महिला व पुरुष आवेदकों की भीड़ रही। प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार पांडेय ने बताया कि जिन दिव्यांगों का अभी तक दिव्यांग प्रमाण पत्र नहीं बना है या पुराना है, उन्हें विभागीय पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। इन आवेदकों के आवेदन की जांच कर उन्हें लाभ दिया गया। उन्होंने बताया कि इस शिविर के आयोजन से दिव्यांगजनों को अपने अधिकारों के लिए आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने में मदद मिलेगी। मौके पर पीडब्ल्यूडी संघ के जिलाध्यक्ष अगस्त उपाध्याय, अनुमंडल अध्यक्ष विशोखानंद चंद, प्रखंड अध्यक्ष विष्णु पासवान, मो कासिम, अभिनय मिश्रा, चिंता देवी, दीपक राम सहित सभी पंचायतों के मुखिया व विकास मित्र मौजूद रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।