Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

जरूरतमंद बच्चों के बीच कमांडेंट ने किया खेलकूद सामग्री का वितरण

शनिवार को मिर्जापुर के जिला कमांडेंट विनोद सिंह व लोक गायिका संजू सिंह अपने गृह जिला बक्सर पहुंचे। यहां उन्होंने सदर प्रखंड अंतर्गत हरिकिशुनपुर गांव स्थित नवज्योति बाल केंद्र पर जरूरतमंद छात्र-छात्राओं के बीच खेलकूद सामग्री का वितरण किया।

जरूरतमंद बच्चों के बीच कमांडेंट ने किया खेलकूद सामग्री का वितरण

केटी न्यूज/बक्सर  

शनिवार को मिर्जापुर के जिला कमांडेंट विनोद सिंह व लोक गायिका संजू सिंह अपने गृह जिला बक्सर पहुंचे। यहां उन्होंने सदर प्रखंड अंतर्गत हरिकिशुनपुर गांव स्थित नवज्योति बाल केंद्र पर जरूरतमंद छात्र-छात्राओं के बीच खेलकूद सामग्री का वितरण किया। मौके पर प्रेस यूनियन के जिलाध्यक्ष डॉ शशांक शेखर, बैंक मैनेजर निकेश पान्डेय, राजू ठाकुर, राहुल कुमार, गुलशन सिंह, विजय खरवार, सुधीर खरवार आदि मौजूद रहे।

इस दौरान कमांडेंट वीके सिंह ने सैकड़ों गरीब बच्चों में कैरमबोर्ड, बैडमिंटन, लूडो, बॉल, रिंग, रस्सीकूद, फुटबॉल सहित केक, बिस्किट, मिठाई व समोसे का वितरण किया। वही उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग हैं, खेल से बच्चों का मानसिक, बौद्धिक और शारीरिक विकास होता है। इस दौरान उन्होंने कहा कि शुरू से ही छोटे बच्चों से उनका लगाव रहा है, इसलिए उनका प्रयास रहता है कि कभी भी कोई बच्चा संसाधन के अभाव में अपना पढ़ाई न छोड़े। जिसको लेकर उनके द्वारा हरसंभव मदद किया जाता है। इसी कड़ी में संक्षिप्त रूप में बच्चों के बीच यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। वही लोकगायिका संजू सिंह ने आधी रोटी खाओ लेकिन बच्चों पढ़ने जाओ गीत के माध्यम से बच्चों को पढ़ाई के महत्व के बारे बताया।

वही डॉ. शशांक शेखर ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद बहुत जरूरी है क्योंकि, आज के परिवेश में खेल क्षेत्र में भी रोजगार के सुनहरे अवसर और अच्छे कैरियर बनाने के अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि बक्सर जिले के भी खिलाड़ी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय पटल पर शानदार खेल उपलब्धियां हासिल कर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने बच्चों को शिक्षा व खेल में अनुशासन बनाएं रखने के लिए प्रेरित किया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।