अतिमी पंचायत में पशु स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित, 150 परिवारों को मिला लाभ

प्रखंड के अतिमी पंचायत स्थित सामुदायिक भवन परिसर में शुक्रवार को जीविका नवानगर की ओर से पशु स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख अंकित कुमार, मुखिया ज्योति गुप्ता, प्रखंड परियोजना प्रबंधक जीविका पप्पू प्रसाद, पशुपालन पदाधिकारी ओमकार नाथ भास्कर तथा देवशक्ति संकुल संघ की अध्यक्ष कविता देवी एवं सचिव सीता देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

अतिमी पंचायत में पशु स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित, 150 परिवारों को मिला लाभ

केटी न्यूज/नावानगर

प्रखंड के अतिमी पंचायत स्थित सामुदायिक भवन परिसर में शुक्रवार को जीविका नवानगर की ओर से पशु स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख अंकित कुमार, मुखिया ज्योति गुप्ता, प्रखंड परियोजना प्रबंधक जीविका पप्पू प्रसाद, पशुपालन पदाधिकारी ओमकार नाथ भास्कर तथा देवशक्ति संकुल संघ की अध्यक्ष कविता देवी एवं सचिव सीता देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में लगभग 150 परिवारों ने अपने पशुओं के साथ भाग लिया और निशुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ उठाया।

कार्यक्रम के दौरान शिविर में लाए गए पशुओं का मुफ्त इलाज और जांच की गई। अनुभवी एवं सरकारी पशु चिकित्सकों द्वारा पशुपालकों को आवश्यक परामर्श भी दिया गया। साथ ही गाय, भैंस, पड़ा-पाड़ी आदि को एफएमडी (खुरपका-मुंहपका) का निशुल्क टीकाकरण किया गया तथा बकरी एवं भेड़ में पीपीआर का टीकाकरण किया गया। पशुओं को कृमिनाशक दवा भी मुफ्त वितरित की गई।विशेषज्ञों ने पशुपालकों को पशुओं के नियमित टीकाकरण, संतुलित आहार और साफ-सफाई के महत्व के बारे में जागरूक किया।

 वक्ताओं ने कहा कि पशुधन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और उसके स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। शिविर का मंच संचालन जीविकोपार्जन विशेषज्ञ अखिलेश दीक्षित एवं मोहम्मद याकूब ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर सामुदायिक समन्वयक महेश कुमार, उदय कुमार, शंभू कुमार, फूलकुमारी, संभा कुमारी, कंचन कुमारी सहित अन्य कैडर और सैकड़ों जीविका दीदियां उपस्थित रहीं। शिविर के सफल आयोजन से क्षेत्र के पशुपालकों में उत्साह देखा गया।