Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध
Keshav Times

संगठन पर्व के तहत भाजपा के नव चयनित मंडल अध्यक्षों को किया गया सम्मानित

शनिवार को संगठन पर्व के तहत भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई ने बक्सर के पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में संगठनात्मक चुनाव के तहतएक बैठक आहूत की। जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह ने किया।

संगठन पर्व के तहत भाजपा के नव चयनित मंडल अध्यक्षों को किया गया सम्मानित

- बक्सर में जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित हुआ था सम्मान समारोह

केटी न्यूज/बक्सर

शनिवार को संगठन पर्व के तहत भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई ने बक्सर के पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में संगठनात्मक चुनाव के तहतएक बैठक आहूत की। जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह ने किया। 

संगठन पर्व के तहत भाजपा के नव चयनित मंडल अध्यक्षों को किया गया सम्मानित

उक्त अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने सर्वसम्मति से संगठन महापर्व बिहार भाजपा की सेना हो रही है तैयार के तहत बक्सर नगर मंडल पूर्वी में ज्वाला सैनी, बक्सर नगर पश्चिमी मंडल अजय वर्मा, पाण्डेयपट्टी मंडल में अजय भट्ट तथा बक्सर ग्रामीण मंडल में अमित सिंह उर्फ दीपक कुमार सिंह नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। अपने उद्बोधन में जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमें आशा है कि पार्टी द्वारा नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी अगले विधानसभा में परचम लहराएगी। 

साथ ही साथ राजपुर विधानसभा के धनसोई मंडल अध्यक्ष लखन मल्होत्रा को पूर्व जिलाध्यक्ष राजवंश सिंह ने अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

मौके पर चौधरी राम विनोद राय, संत कुमार सिंह, मिना सिंह कुशवाहा, निर्भय राय, हिमांशु चतुर्वेदी, डॉ. राजेश सिन्हा, नवीन निश्चल चतुर्वेदी, पुनीत सिंह, शिवजी खेमका, रमेश वर्मा, धनंजय राय, जयप्रकाश राय, लक्ष्मण शर्मा, सौरभ तिवारी, सुनील सिंह, उमाशंकर पाण्डेय, अविनाश, अक्षय, प्रियरंजन चौबे, अनुराग श्रीवास्तव, राहुल दुबे, रुपेश दुबे तथा उमाशंकर राय जिला मीडिया प्रभारी समेत भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

ब्रह्मपुर विस के नव चयनित अध्यक्षों को भी किया गया सम्मानित

दूसरी तरफ ब्रह्मपुर विधानसभा के सिमरी प्रखंड के सभी तीनों मंडलों के नवनियुक्त अध्यक्षों की औपचारिक घोषणा समारोह आयोजित कर किया गया। जिसमें सिमरी मंडल से पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि श्रीभगवान सिंह त्यागी, डुमरी मंडल से बंशीधर पांडेय और नियाज़ीपुर मंडल से आतिश लाल की घोषणा कर सभी मंडल अध्यक्षों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में जिला इकाई से विधानसभा संयोजक धीरेंद्र तिवारी, जिला उपाध्यक्ष इंद्रजीत बहादुर सिंह, जिला मंत्री धनजी पांडेय मौजूद रहे।

कार्यक्रम में मौजूद बगेन मंडल अध्यक्ष उदय उज्जैन, ब्रह्मपुर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अविनाश सिंह, ब्रह्मपुर नगर मंडल अध्यक्ष बृजेश चौबे, चक्की मंडल अध्यक्ष विनोद उपाध्याय डुमरी मुखिया प्रेम सागर कुंवर, एकौना मुखिया अशोक राय, गायघाट मुखिया दिनेश पांडेय, राजापुर मुखिया मदन राय, चक्की के पूर्व उप प्रमुख डॉ. धर्मराज पांडेय, सुनील पांडेय, अनु तिवारी निवर्तमान मंडल अध्यक्ष सिमरी, श्रीकांत तिवारी, अनिल पांडेय, लक्ष्मण लाल, हरेंद्र यादव, विनय शंकर पांडेय, श्रीभगवान पांडेय, सत्येंद्र तिवारी आदि मौजूद थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।