प्रेम विवाह के बाद गर्भवती पत्नी को स्टेशन पर छोड़ पति फरार

पहले प्रेम करने के बाद शादी रचाई और इसके बाद विवाहिता को स्टेशन पर छोड़ कर पति फरार हो गया। विवाहिता ने मामले को लेकर महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। विवाहिता गर्भवती भी बताई जा रही है।

प्रेम विवाह के बाद गर्भवती पत्नी को स्टेशन पर छोड़ पति फरार

केटी न्यूज/बकसर

पहले प्रेम करने के बाद शादी रचाई और इसके बाद विवाहिता को स्टेशन पर छोड़ कर पति फरार हो गया। विवाहिता ने मामले को लेकर महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। विवाहिता गर्भवती भी बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक राजपुर थाना क्षेत्र एक गांव के बसंत की पुत्री सोनी गांव के ही राजेश कुमार के साथ प्रेम करती थी।

दोनों ने 30 मार्च 2024 को घर से भाग चौसा दूर्गा मंदिर में शादी रचा ली। शादी के बाद दोनों दिल्ली चले गए। जहां पर दोनों पति-पत्नी के तरह रहने लगे। इसी बीच लड़के के घरवालों ने उन्हें लौट आने का आग्रह किया। परिजनों के आग्रह पर दोनों 27 मई को बक्सर लौट कर आए। पति ने उसे स्टेशन पर ही छोड़ कर फरार हो गया।

विवाहिता किसी तरह से अपने गांव पहुंच घटना की जानकारी परिजनों को दी। विवाहिता को उसके ससुराल वाले रखने का तैयार नहीं हुए। विवाहिता ने पुलिस को बताया कि उसने शादी के वक्त करीब 40 हजार नगदी और एक लाख के गहने लेकर गई थी, जिसे उसके ससुराल वालों ने छिन लिया। पीड़िता बक्सर में किराए के मकान में रह रही है। विवाहिता ने मामले को लेकर महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई। महिला थानाध्यक्ष सुजाता कुमारी ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।