Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

भाजयुमो ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 17 से 2 अक्टूबर तक भाजपा द्वारा सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरूवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा बक्सर के द्वारा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी के नेतृत्व में रेडक्रॉस भवन पुलिस चौकी बक्सर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

भाजयुमो ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

- सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित हुआ था शिविर, 25 युवाओं ने किया रक्तदान

केटी न्यूज/बक्सर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 17 से 2 अक्टूबर तक भाजपा द्वारा सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरूवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा बक्सर के द्वारा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी के नेतृत्व में रेडक्रॉस भवन पुलिस चौकी बक्सर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 25 युवाओं ने रक्तदान किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रेडक्रॉस के सचिव श्रवण तिवारी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में 80 से ज्यादा बार रक्तदान कर चुके भाई प्रियेश और युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता अमित पांडेय उपस्थिति रहे। 

रक्तदान की शुरुवात करते हुए जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी ने कहा कि देश के करोड़ो युवा आज प्रधानमंत्री के आह्वान पर रक्तदान अभियान से जुड़े है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुनिया के हर क्षेत्र में एक विजन व मिशन देने का कार्य अपने नेतृत्व में किया है। देश आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ कर पूरे विश्व मे अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है। आज युवा मोर्चा देश में प्रधामनंत्री के स्वस्थ्य भारत के संकल्प के साथ रक्तदान कर रहा है।

कार्यकर्म में रक्तदान कार्यक्रम प्रभारी सह युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश विद्रोही और दोनों कार्यक्रम सह प्रभारी चंदन ओझा व आशु राय के अलावे मोर्चा के मल्लिकार्जुन राय, राहुल दुबे, अरविन्द पासवान, अभिषेक पाठक, चेतन पाठक, अमर पाठक, अक्षय ओझा, चन्दन ओझा, अखिलेश ओझा, रामजी कुमार, भास्कर सिंह, हरेराम पांडेय, विकास राय, अभय चौबे, रोहित मिश्रा, रवि वर्मा, सर्वेश्वर चौबे, निशिकांत पांडेय, चन्देश्वर चौधरी आदि युवा साथी सहभागी बने।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।