कृषि विज्ञान केंद्र गंधार में जिला के कृषि से सम्बंधित अधिकारियों द्वारा भर्मण कार्यक्रम

जहानाबाद- मोदनगंज प्रखंड क्षेत्र के कृषि विज्ञान केंद्र गंधार में जिला के कृषि से संबंधित अधिकारियों द्वारा भ्रमण किया गया।

कृषि विज्ञान केंद्र गंधार में जिला के कृषि से सम्बंधित अधिकारियों द्वारा भर्मण कार्यक्रम

केटी न्यूज/ जहानाबाद

जहानाबाद- मोदनगंज प्रखंड क्षेत्र के कृषि विज्ञान केंद्र गंधार में जिला के कृषि से संबंधित अधिकारियों द्वारा भ्रमण किया गया। इस दौरान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक और प्रधान, डॉ. मुनेश्वर प्रसाद ने बताया कि केंद्र प्रक्षेत्र में जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम के तहत दीर्घकालिक प्रयोगात्मक प्रक्षेत्र में रेज्डवेड तकनीक से मूंगफली, मक्का और मडुआ की खेती का प्रदर्शन किया गया है।

उन्होंने बताया कि धान फसल में समेकित पोषक तत्व प्रबंधन के लिए ग्रीन सीकर यंत्र का इस्तेमाल कर नाइट्रोजन की मात्रा का आकलन किया जाता है। इसके साथ ही, धान की सीधी बुवाई और क्रमबद्ध गिला-सूखा सिंचाई विधि का भी प्रदर्शन किया गया है।

इस अवसर पर, वैज्ञानिक कृषि अभियंत्रण, ई. जितेंद्र कुमार ने प्रयोग में लाए जा रहे विभिन्न कृषि यंत्रों की उपयोगिता के बारे में उपस्थित अधिकारियों को जानकारी दी। जिला कृषि पदाधिकारी संभावना ने कहा कि जलवायु अनुकूल खेती के लिए ये सभी तकनीकें बेहद उपयोगी सिद्ध होंगी, जिससे न केवल समय पर खेती संभव होगी, बल्कि लागत में भी बचत होगी।

भ्रमण टीम में सहायक निदेशक शस्य प्रक्षेत्र, इंदु सिन्हा, सहायक निदेशक भूमि संरक्षण, रामलखन ठाकुर, उप परियोजना निदेशक आत्मा, राकेश कुमार, उप निदेशक कृषि अभियंत्रण, अजित कुमार, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, नेहा सहित कृषि विज्ञान केंद्र के सभी वैज्ञानिक और कर्मचारी शामिल थे। इस कार्यक्रम से अधिकारियों ने कृषि के नए तकनीकी दृष्टिकोण को समझने और उसे अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया, जिससे किसानों को अधिक लाभ हो सके।