जदयू का सुशासन का सार-आपके द्वार अभियान आज से शुरू

आज से जदयू प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सुशासन का सार आपके द्वार अभियान की शुरुआत डुमरांव विधान सभा क्षेत्र-201 के डुमरांव नगर से की गई। अभियान का नेतृत्व जिला जदयू अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने किया। नगर के जंगल बाजार रोड, चौक रोड, एवं ठठेरी बाजार रोड में घर-घर जाकर सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किये गए 20 वर्षाे के विकास कार्य संबंधित बुकलेट का वितरण किया गया एवं हर-घर के दरवाजे पर स्टिकर भी लगाया गया।

जदयू का सुशासन का सार-आपके द्वार अभियान आज से शुरू

-- नगरवासियों के दरवाजे पर पहुंच उनके बीच बांटा गया बुललेट और दरवाजे पर साटा स्टीकर

केटी न्यूज/डुमरांव 

आज से जदयू प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सुशासन का सार आपके द्वार अभियान की शुरुआत डुमरांव विधान सभा क्षेत्र-201 के डुमरांव नगर से की गई। अभियान का नेतृत्व जिला जदयू अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने किया। नगर के जंगल बाजार रोड, चौक रोड, एवं ठठेरी बाजार रोड में घर-घर जाकर सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किये गए 20 वर्षाे के विकास कार्य संबंधित बुकलेट का वितरण किया गया एवं हर-घर के दरवाजे पर स्टिकर भी लगाया गया।

 जनता के बीच जब कार्यकर्ता और नेता बुकलेट बांट रहे थे, तो उत्सुकता के साथ बुकलेट को स्वीकार करते हुए, उनसे जानकारी हासिल कर रहे थे। उन्हें बताया जा रहा था कि नीतीश कुमार के द्वारा कितने विकास के कार्य किये गए और कितने लोगों ने इसका लाभ उठाया है। नेता लोगों से इसकी जानकारी भी ले रहे थे कि सरकारी की योजनाओं को उन्हें लाभ मिला है कि नहीं। नहीं मिलने वालों को आश्वस्त कराया की जरूरतमंद को लाभ दिलाया जाएगा।

फिर आम जन को बताया गया की किसी के बहकावे में नहीं आना है। प्रलोभन देने वाले आएंगे और मीठी-मीठी बातें कर आपसे अपनी तरफ खींचने की काशीश करेंगे, इसमें नहीं पड़ने की बात कही गई। कार्यक्रम में जिला प्रभारी श्री अभिषेक पटेल, जदयू के प्रदेश सचिव बिनोद कुमार राय, डुमरांव विधान सभा प्रभारी सह बीएलए-1 नथुनी प्रसाद खरवार, डुमरांव नगर अध्यक्ष गोपाल प्रसाद गुप्ता, चौगाई प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा सिंह,

नवानगर प्रखंड अध्यक्ष सत्यानंद कुशवाहा, जिला जदयू कार्यालय प्रभारी राजेश कुशवाहा, जिला शिक्षा प्रकोष्ठ अध्यक्ष विमलेश सिंह, जिला महासचिव ध्रुव गुप्ता, जिला महासचिव भोला यादव, जिला सचिव लक्ष्मण चौधरी, जिला सचिव संतोष मिश्रा, शशी कुमार गोंड एवं अन्य कार्यकर्ताओं मौजूद रहे।