Sunday, 8 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल बक्सर में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, तीन जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे! छठ गीतों की गूंज और सूर्योपासना से भक्तिमय हुआ ज्ञान गंगा स्कूल परिसर धनतेरस पर डुमरांव के बाजार में बरसी लक्ष्मी, देर रात तक उमड़ा खरीदारी का सैलाब
Keshav Times

एनडीए प्रत्याशी ने चलाया राजपुर व डुमरांव विस के गांवों में जनसंपर्क अभियान

एनडीए प्रत्याशी ने चलाया राजपुर व डुमरांव विस के गांवों में जनसंपर्क अभियान

केटी न्यूज/बक्सर

एनडीए प्रत्याशी ने चलाया राजपुर व डुमरांव विस के गांवों में जनसंपर्क अभियान

बक्सर लोकसभा के एनडीए प्रत्याशी मिथलेश कुमार तिवारी ने रविवार को राजपुर विधानसभा के कोरानसराय मंडल के अटांव, एकौनी, कसियां,रजडीहां, कोपवां काली मंदिर, मुंगांव, कोरानसराय, कचईनिया, दखिनांव, कनझरुंवा, मठिला आदि गांवों में जनसंपर्क कर लोकसभा चुनाव के लिए लोगों का आशीर्वाद प्राप्त किया। गांव के चौपालों को सम्बोधित करते हुए जदयू के जिला अध्यक्ष अशोक सिंह,

एनडीए प्रत्याशी ने चलाया राजपुर व डुमरांव विस के गांवों में जनसंपर्क अभियान

हम के जिला अध्यक्ष बलिराम कुशवाहा, रालोसपा के जिला अध्यक्ष विन्धयाचल सिंह कुशवाहा, लोजपा के जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह और भाजपा के जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह ने भाजपा प्रत्याशी मिथलेश तिवारी को अधिक से अधिक मतों से विजयी बना कर दिल्ली भेंजने का लोगों से आह्वान किया। प्रत्याशी मिथलेश कुमार तिवारी ने गांव के चौपालों में जनता से रु-ब-रू होते हुए कहा कि यह चुनाव देश के प्रधानमंत्री के लिए हो रहा है।

एनडीए प्रत्याशी ने चलाया राजपुर व डुमरांव विस के गांवों में जनसंपर्क अभियान

नरेंद्र मोदी एनडीए के घोषित प्रधानमंत्री के उम्मीद्वार है, लेकिन विपक्ष के पास प्रधानमंत्री का कोई एक चेहरा नहीं बल्कि कई चेहरे हैं जो तय नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवान राम की कर्मभूमि और शिक्षा स्थली बक्सर के लिए प्रधानमंत्री ने अपनी परछाई बना कर हमको आपके बीच भेंजा है। बक्सर के चहुंमुखी विकास के लिए मुझे मोदी का पैर भी पकड़ना पडेगा तो भी हम पीछे नही हटेंगे।

एनडीए प्रत्याशी ने चलाया राजपुर व डुमरांव विस के गांवों में जनसंपर्क अभियान

जिस तरह मोदी ने बनारस को विकसित कर के दिखाया है, मैं बक्सर को भी विकसित करके दिखाउंगा। लोकसभा संयोजक राजवंश सिंह ने कहा कि आज देश और दुनिया की जरूरत मोदी हैं इसलिए आप सभी देश, दुनिया और अपने हितों की रक्षा के लिए मिथलेश तिवारी को भारी से भारी मतों से विजयी बनानें का काम करें। लोगों का प्यार और आशीर्वाद पा कर मिथलेश तिवारी ने लोगों का आभार व्यक्त किया।

एनडीए प्रत्याशी ने चलाया राजपुर व डुमरांव विस के गांवों में जनसंपर्क अभियान

इसके पहले भाजपा प्रत्याशी ने अम्बेडकर चौक बक्सर स्थित बाबा साहेब के मूर्ति पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। जनसंपर्क सह आशीर्वाद पदयात्रा में मुख्य रूप से पूनम रविदास, इंदु देवी, सुधा गुप्ता, जयप्रकाश राय, सौरभ तिवारी, धनंजय राय, नितिश मिश्र, पारस नाथ मिश्र, दिनेश सिंह, लाला सिंह, मिठाई सिंह, तेज प्रताप सिंह उर्फ छोटे, विंध्याचल सिंह, विंध्याचल पाठक, प्रफुल्ल तिवारी, संध्या पांडेय, उमाशंकर राय सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।