22 फरवरी को बक्सर आएंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, तैयारी तेज
22 फरवरी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बक्सर आ रहे है। वे जिले के दलसागर खेल मैदान में 12.30 बजे पहुचेंगे तथा जनसभा को संबोधित करेंगे।

केटी न्यूज/बक्सर
22 फरवरी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बक्सर आ रहे है। वे जिले के दलसागर खेल मैदान में 12.30 बजे पहुचेंगे तथा जनसभा को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटि के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार पांडेय की अध्यक्षता में कार्यक्रम की तैयारी समिति की बैठक जिला कार्यालय बक्सर पर की गई।
51 सदस्यी तैयारी समिति के सदस्यों की उपस्थिति में सभी सदस्यों को अलग-अलग कार्यों की जिम्मेदारी दी गई। डॉ. पांडेय ने बताया कि सभी सदस्यों को अपनी भूमिका निभाने के लिए कार्यों का बंटवारा किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी सदस्य अपने-अपने कार्य में लग गए हैं।
डॉ पांडेय ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का कार्यक्रम विशाल जनसभा दलसागर के मैदान में दोपहर 12.30 बजे से शुरू होगा। वहीं बक्सर सदर विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी एवं राजपुर विधायक विश्वनाथ राम ने बक्सर जिला के तमाम जनता से आह्वान किया कि वे शनिवार को दलसागर के मैदान में पहुंचकर जय बापू जय भीम जय संविधान महासम्मेलन में शामिल हो।
वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य डॉ प्रमोद कुमार ओझा विनय कुमार सिंह, डॉ. सत्येंद्र ओझा, बिहार युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी, बक्सर जिला युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण उपाध्याय आदि ने कहां कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया जाएगा। वे पहली बार बिहार आ रहे है।
बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता भोला ओझा, कामेश्वर पांडेय, त्रियोगी मिश्र, वीरेंद्र राम, महिमा उपाध्याय, राम प्रसाद द्विवेदी, अजय यादव, महेंद्र चौबे, राजा रमन पांडेय, राजू वर्मा, निर्मला देवी, संजय पांडेय, कंचन कुमार, सुरेश प्रसाद जायसवाल, संजय कुमार दुबे, त्रिलोकी मिश्रा, भृगुनाथ तिवारी, वार्ड पार्षद संतोष उपाध्याय, शिवाकांत मिश्रा, गुप्तेश्वर चौबे सहित कई अन्य कांग्रेसी मौजूद थे।