Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
अमसारी लूटकांड का एक और राजदार पुलिस के हत्थे चढ़ा, तीसरी गिरफ्तारी से खुला नेटवर्क ऑनलाइन सीएसपी केंद्र के लिए मांगे 50 हजार, नहीं मिले तो विवाहिता की हत्या का आरोप एनएच-922 पर काल बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत भोजन बैंक के 85वें सप्ताह में जरूरतमंदों को कराया गया निःशुल्क भोजन मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर गामा पहलवान, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा बक्सर में 501 रुपये के तिलक में रचाई शादी, हरेंद्र सिंह ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार
Keshav Times

बक्सर में भाजपा के पोस्टर से गायब हो गए है स्टार प्रचारक सह निवर्तमान सांसद अश्विनी चौबे

बक्सर में भाजपा के पोस्टर से गायब हो गए है स्टार प्रचारक सह निवर्तमान सांसद अश्विनी चौबे

केटी न्यूज/बक्सर

शनिवार को भाजपा प्रत्याशी के प्रथम आगमन पर जहां एनडीए कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया, वही निवर्तमान सांसद व केन्द्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे की तस्वीर पोस्टर से गायब थी। जबकि भाजपा द्वारा उन्हें स्टार प्रचारकों की सूची में रखा गया है। कार्यक्रम स्थल बागीचा मैरेज गार्डेन में मंच के पीछे जो पोस्टर लगाया गया था, उसमें भाजपा समेत एनडीए के तमाम बड़े नेताओं व स्टार प्रचारकों की तस्वीर लगी थी। लेकिन इस तस्वीर में अश्विनी चौबे नहीं थे। बताया जा रहा है कि बक्सर में दो बार संसद रहने के बावजूद उनके प्रति आम जनता के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं में भी गहरी नाराजगी थी। उनके टिकट कटने का मुख्य वजह कार्यकर्ताओं की नाराजगी ही बताई जा रही है। माना जा रहा है कि यही कारण है कि पोस्टर से उनकी तस्वीर गायब हो गई है। वहीं पार्टी की सूत्रों की मानें तो कार्यकर्ताओं व स्थानीय जनता में मंत्री अश्वनी चौबे के खिलाफ भयंकर आक्रोश है। इसलिए उसका साइड इफैक्ट इस चुनाव पर न पड़े जिसके कारण उनकी तस्वीर हटाई गई है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।