नए मंत्रिमंडल से बिहार में विकास को मिलेगी नई गति _ रुक्मिणी पाण्डेय

बिहार में नए मंत्रिमंडल के गठन के बाद राजनीतिक गलियारों में प्रतिक्रियाओं का दौर तेज हो गया है। गुरुवार को एनडीए सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में 32 मंत्रियों ने शपथ ली। इस अवसर पर भाजपा नेत्री रुक्मिणी पांडेय ने खुशी जाहिर करते हुए इसे बिहार के विकास के लिए एक सकारात्मक और निर्णायक कदम बताया।

नए मंत्रिमंडल से बिहार में विकास को मिलेगी नई गति _ रुक्मिणी पाण्डेय

__ सम्राट चौधरी के नेतृत्व में रोजगार, उद्योग और कृषि क्षेत्र में बड़े बदलाव की जताई उम्मीद

केटी न्यूज/डुमरांव

बिहार में नए मंत्रिमंडल के गठन के बाद राजनीतिक गलियारों में प्रतिक्रियाओं का दौर तेज हो गया है। गुरुवार को एनडीए सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में 32 मंत्रियों ने शपथ ली। इस अवसर पर भाजपा नेत्री रुक्मिणी पांडेय ने खुशी जाहिर करते हुए इसे बिहार के विकास के लिए एक सकारात्मक और निर्णायक कदम बताया।रुक्मिणी पांडेय ने कहा कि सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद राज्य में विकास की रफ्तार और तेज होने की उम्मीद है। उन्होंने विश्वास जताया कि नया मंत्रिमंडल जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरेगा और बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार रोजगार सृजन, औद्योगिक विकास, कृषि क्षेत्र में सुधार और आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने की दिशा में प्रभावी कार्य करेगी। रुक्मिणी पांडेय ने कहा कि बिहार लंबे समय से बेहतर अवसरों और तेज विकास की प्रतीक्षा कर रहा था, जिसे अब नई सरकार पूरा करने का कार्य करेगी।भाजपा नेत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके कुशल मार्गदर्शन में सम्राट चौधरी बिहार को नई दिशा देंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के बेहतर समन्वय से बिहार में विकास योजनाओं को गति मिलेगी और आम जनता को इसका सीधा लाभ प्राप्त होगा।

रुक्मिणी पांडेय ने मंत्रिमंडल में शामिल सभी नए मंत्रियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि सभी मंत्री अपने दायित्वों का ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस भरोसे के साथ एनडीए सरकार को समर्थन दिया है, सरकार उस विश्वास को कायम रखने का कार्य करेगी।उन्होंने अंत में कहा कि आने वाले समय में बिहार शिक्षा, रोजगार, कृषि और उद्योग के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा तथा विकास की नई कहानी लिखेगा।