श्रीभगवान सिंह कुशवाहा को मंत्री पद मिलने से क्षेत्र में बढ़ीं विकास की उम्मीदें __ रवि उज्ज्वल
जदयू विधायक श्रीभगवान सिंह कुशवाहा को बिहार मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने के बाद डुमरांव विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए खुशी जाहिर की। विभिन्न स्थानों पर लोगों ने मिठाई बांटकर और एक-दूसरे को बधाई देकर उत्साह प्रकट किया।

__ डुमरांव में समर्थकों ने जताई खुशी, बोले- जनता की आवाज को मिला सम्मान
केटी न्यूज/डुमरांव
जदयू विधायक श्रीभगवान सिंह कुशवाहा को बिहार मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने के बाद डुमरांव विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए खुशी जाहिर की। विभिन्न स्थानों पर लोगों ने मिठाई बांटकर और एक-दूसरे को बधाई देकर उत्साह प्रकट किया।डुमरांव विस क्षेत्र के पूर्व विधानसभा प्रभारी रवि उज्ज्वल कुशवाहा ने मंत्री बनने पर श्रीभगवान सिंह कुशवाहा से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि लंबे समय से जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने वाले नेता को सरकार में जिम्मेदारी मिलना क्षेत्र के लिए सकारात्मक संकेत है। उनके अनुसार इससे विकास योजनाओं को गति मिलने की उम्मीद बढ़ी है।

रवि उज्ज्वल कुशवाहा ने कहा कि श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने हमेशा ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं, किसानों की परेशानियों, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है। यही वजह है कि जनता के बीच उनकी मजबूत पहचान बनी हुई है। उन्होंने विश्वास जताया कि मंत्री पद संभालने के बाद वे राज्य के साथ-साथ अपने क्षेत्र के विकास को नई दिशा देंगे।उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि सरकार लगातार विकास और सामाजिक संतुलन को ध्यान में रखकर निर्णय ले रही है। जमीनी स्तर पर सक्रिय नेताओं को जिम्मेदारी देना इसी सोच का हिस्सा है। इससे कार्यकर्ताओं और आम लोगों का भरोसा और मजबूत होगा।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने से डुमरांव और आसपास के क्षेत्रों की कई लंबित योजनाओं को गति मिल सकती है। खासकर सड़क निर्माण, शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाओं और युवाओं के रोजगार से जुड़े मामलों में लोगों की अपेक्षाएं बढ़ गई हैं।इधर, मंत्री बनने की खबर मिलते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कई जगहों पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया और इसे क्षेत्र की राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने वाला फैसला बताया। लोगों का कहना है कि अब क्षेत्र की समस्याओं को सरकार के स्तर पर और प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा।स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि नए मंत्री आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देंगे और विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

