सरौरा के पास ट्रक चालक पर हमला, लॉकेट छिनने का आरोप

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र में सड़क पर चल रहे ट्रक चालक के साथ मारपीट और छिनतई की घटना सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना सरौरा गांव के समीप की बताई जा रही है, जहां कुछ लोगों ने ट्रक को रोककर चालक के साथ बेरहमी से मारपीट की। घायल चालक के बयान पर पुलिस ने एक नामजद समेत तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सरौरा के पास ट्रक चालक पर हमला, लॉकेट छिनने का आरोप

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र में सड़क पर चल रहे ट्रक चालक के साथ मारपीट और छिनतई की घटना सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना सरौरा गांव के समीप की बताई जा रही है, जहां कुछ लोगों ने ट्रक को रोककर चालक के साथ बेरहमी से मारपीट की। घायल चालक के बयान पर पुलिस ने एक नामजद समेत तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चैतपुर गांव निवासी जितेंद्र कुमार ट्रक लेकर टुड़ीगंज-खेवली मार्ग से दनवार बिहटा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सरौरा गांव के पास पहले से घात लगाए चार लोगों ने उनका ट्रक रुकवा लिया। आरोप है कि सभी ने चालक को वाहन से नीचे उतारकर मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया। चालक ने प्राथमिकी में यह भी आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान बदमाश उसके गले से सोने का लॉकेट छीनकर फरार हो गए।घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को उपचार के लिए भेजा गया। मामले में चालक के बयान पर सरौरा गांव निवासी मनोज यादव को नामजद करते हुए तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।