एनएसएस स्थापना दिवस पर सेवा और राष्ट्रहित का संकल्प
एनएसएस स्थापना दिवस के अवसर पर डीके कॉलेज, डुमरांव की एनएसएस इकाई की ओर से गुरुवार को समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. चंद्रभूषण ने किया। समारोह में स्वयंसेवकों ने एनएसएस के उद्देश्यों, सामाजिक दायित्वों और समाज निर्माण में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।


__ एनएसएस स्थापना दिवस पर गूंजा सेवा का संदेश, उत्कृष्ट स्वयंसेवक हुए सम्मानित
केटी न्यूज/डुमरांव।
एनएसएस स्थापना दिवस के अवसर पर डीके कॉलेज, डुमरांव की एनएसएस इकाई की ओर से गुरुवार को समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. चंद्रभूषण ने किया। समारोह में स्वयंसेवकों ने एनएसएस के उद्देश्यों, सामाजिक दायित्वों और समाज निर्माण में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों को समाज सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता के कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों में सेवा भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

युवा यदि अपने आसपास की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएं तो समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।समारोह के दौरान महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की सहभागिता में क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रतियोगिता में शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर डॉ. उषा रानी, डॉ. अब्दुल कैश, डॉ. राहिला फिरदौस, डॉ. रुचि बाला, डॉ. रमेश यादव, डॉ. पूनम कुमारी, डॉ. पूनम मौर्या, डॉ. अवनीश कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, अखिलेश्वर, अर्चना सिंह, आशीष कुमार ओझा, रोशन कुमार, अजय मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार एवं अनिल कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

वहीं स्वयंसेवकों में साहिल कुमार, नीतीश कुमार गुप्ता, राहुल कुमार यादव, तनु सिंह, निशा यादव, पायल, खुशी, रजनी, हिना परवीन, लीला कुमारी और अभिषेक कुमार सहित अन्य ने सक्रिय सहभागिता निभाई।कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अंत में सभी स्वयंसेवकों ने समाज एवं राष्ट्रहित में निरंतर सेवा करने तथा सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।

