बेकाबू स्कार्पियो ने बाइक सवारों को रौंदा, दो घायल
पटना-बक्सर एनएच 922 पर कृष्णाब्रह्म पुलिया के समीप गुरुवार को तेज रफ्तार स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक स्कार्पियो समेत मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के जवहीं जगदीशपुर गांव निवासी 60 वर्षीय श्री पासवान को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि 20 वर्षीय सूरज पासवान भी घायल हुए हैं।

__ पीछे से जोरदार टक्कर के बाद सड़क पर गिरे दोनों युवक, गंभीर घायल को सदर अस्पताल रेफर; चालक वाहन लेकर फरार
केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म
पटना-बक्सर एनएच 922 पर कृष्णाब्रह्म पुलिया के समीप गुरुवार को तेज रफ्तार स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक स्कार्पियो समेत मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के जवहीं जगदीशपुर गांव निवासी 60 वर्षीय श्री पासवान को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि 20 वर्षीय सूरज पासवान भी घायल हुए हैं।जानकारी के अनुसार, दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर बक्सर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कृष्णाब्रह्म पुलिया के पास पीछे से तेज गति में आ रही स्कार्पियो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और दोनों सवार भी दूर जा गिरे। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई और आसपास के लोग मौके पर जुट गए।स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कृष्णाब्रह्म पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से धरहरा स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों ने दोनों की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बक्सर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। गंभीर चोटों के कारण श्री पासवान की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।इधर, दुर्घटना के बाद स्कार्पियो चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और फरार वाहन की पहचान में जुटी है।

