जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET), डुमरांव, बक्सर में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, डुमरांव में आज शिक्षक दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छः दिवसीय प्रशिक्षण ले रहे शिक्षकों एवं संस्थान के प्राचार्य के सहयोग से किया गया।

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET), डुमरांव, बक्सर में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस

केटी न्यूज/डुमरांव, बक्सर।

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, डुमरांव में आज शिक्षक दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छः दिवसीय प्रशिक्षण ले रहे शिक्षकों एवं संस्थान के प्राचार्य के सहयोग से किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के प्राचार्य महोदय ने की। सर्वप्रथम डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन  के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

इस अवसर पर प्राचार्य श्री मनीष कुमार पांडे महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक राष्ट्र का निर्माता होता है और शिक्षक दिवस हमें अपने गुरुओं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर देता है। केसठ प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार विक्रांत ने  शिक्षकों को नैतिक मूल्य चरित्र निर्माण के साथ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के मार्ग पर चलकर एक आदर्श शिक्षक बनने की प्रेरणा ले। एक शिक्षक स्वंय दीपक हैँ जो जलकर समाज को ज्ञान एवं प्रकाश भरता है। शिक्षक को ही समाज एवं राष्ट्र का नव निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका रखता है।प्रशिक्षक शिक्षकों द्वारा  कार्यक्रम, भाषण, कविता पाठ एवं गुरु के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए गए। सभी प्रशिक्षुओं ने अपने प्राचार्य एवं व्याख्याताओं को अंग वस्त्र,बुके एवं कलम के साथ  सम्मानित किया। नॉन शैक्षणिक स्टाफ को सम्मानित किया गया 

__अंत में संस्थान के वरिष्ठ व्याख्याता द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में सीमा सरोज, अंजनी पांडे,डॉक्टर संजय कुमार,नवनीत कुमार,सूरज प्रकाश गुप्ता,जय प्रकाश प्रसाद,संजीत कुमार, सीमा पांडे,विजयलक्ष्मी, प्रियंका गुप्ता, नेहा परवीन, crc हरिनारायण सिंह   इत्यादि सहित 130 प्रशिक्षित शिक्षक उपस्थित थे.