Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

डा. जगनारायण सिंह अस्पताल परिसर में शुरू हुई सेंट लॉरेंस अकादमी

डुमरांव की शैक्षणिक यात्रा में रविवार का दिन एक महत्वपूर्ण अध्याय के रूप में जुड़ गया, जब डा. जगनारायण सिंह अस्पताल परिसर में सेंट लॉरेंस अकादमी का भव्य उद्घाटन समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू हुए इस आयोजन ने न केवल एक नए विद्यालय का शुभारंभ किया, बल्कि शिक्षा को संस्कार, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ने की मजबूत सोच को भी मंच दिया।

डा. जगनारायण सिंह अस्पताल परिसर में शुरू हुई सेंट लॉरेंस अकादमी

--आधुनिक शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों को केंद्र में रखने का लिया गया संकल्प

केटी न्यूज/डुमरांव

डुमरांव की शैक्षणिक यात्रा में रविवार का दिन एक महत्वपूर्ण अध्याय के रूप में जुड़ गया, जब डा. जगनारायण सिंह अस्पताल परिसर में सेंट लॉरेंस अकादमी का भव्य उद्घाटन समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू हुए इस आयोजन ने न केवल एक नए विद्यालय का शुभारंभ किया, बल्कि शिक्षा को संस्कार, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ने की मजबूत सोच को भी मंच दिया।उद्घाटन समारोह में उपस्थित अतिथियों और वक्ताओं ने शिक्षा की मौजूदा चुनौतियों और भविष्य की आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि आज के दौर में शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में सफलता नहीं, बल्कि ऐसे नागरिकों का निर्माण होना चाहिए जो नैतिक, संवेदनशील और समाज के प्रति उत्तरदायी हों।

डा. जगनारायण सिंह अस्पताल परिसर में शुरू हुई सेंट लॉरेंस अकादमी

उन्होंने गुरु-शिष्य परंपरा को भारतीय संस्कृति की आत्मा बताते हुए कहा कि गुरु का मार्गदर्शन ही जीवन को सही दिशा देता है।कार्यक्रम में यह भी कहा गया कि बच्चे का पहला संस्कार घर से मिलता है और दूसरा विद्यालय से। ऐसे में विद्यालय की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं रह जाती, बल्कि वह बच्चों के चरित्र निर्माण का सबसे सशक्त केंद्र बन जाता है। सेंट लॉरेंस अकादमी को इसी सोच के साथ स्थापित किया गया है, जहां शिक्षा के साथ संस्कारों को भी समान महत्व दिया जाएगा।विद्यालय की डायरेक्टर डा. शोभा सिंह ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि सेंट लॉरेंस अकादमी बच्चों को आत्मविश्वासी, अनुशासित और जिम्मेदार नागरिक बनाने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ेगी।

डा. जगनारायण सिंह अस्पताल परिसर में शुरू हुई सेंट लॉरेंस अकादमी

उन्होंने बताया कि विद्यालय में आधुनिक शिक्षण तकनीकों, स्मार्ट क्लास, सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण के साथ अनुभवी शिक्षकों की टीम बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करेगी। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे विद्यालय और शिक्षकों के साथ मिलकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखें।उद्घाटन अवसर पर विधायक राहुल कुमार सिंह, युवराज शिवांग विजय सिंह, डा. विनोद कुमार सिंह, बंटी शाही, टी.एन. चौबे एवं डा. साकार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर विद्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। अतिथियों ने विद्यालय परिसर का भ्रमण कर कक्षाओं, सुविधाओं और शैक्षणिक व्यवस्था का अवलोकन किया तथा इसे क्षेत्र के लिए एक सराहनीय पहल बताया।

डा. जगनारायण सिंह अस्पताल परिसर में शुरू हुई सेंट लॉरेंस अकादमी

समारोह में मेथोडिस्ट अस्पताल प्रताप सागर से सतीश प्रताप सिंह, डा. गिरीश कुमार सिंह, कुन्नु सिंह, सिंकु सिंह, भरत मिश्रा, अंबिका सिंह, नथुनी प्रसाद सिंह, मनोज कुमार सिंह उर्फ राज सिंह, मुरली मनोहर श्रीवास्तव, किरण सिंह, डा. रक्षिता एवं कनक लता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि सेंट लॉरेंस अकादमी डुमरांव और आसपास के क्षेत्रों में शिक्षा के स्तर को नई दिशा देगा। यह विद्यालय आने वाले समय में न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता का केंद्र बनेगा, बल्कि संस्कारवान और आत्मनिर्भर पीढ़ी तैयार करने में भी अहम भूमिका निभाएगा। समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, लेकिन शिक्षा की एक नई उम्मीद की शुरुआत यहीं से हो गई।

डा. जगनारायण सिंह अस्पताल परिसर में शुरू हुई सेंट लॉरेंस अकादमी

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।