Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

मुफस्सिल थाना की कार्रवाई से चार आरोपी सलाखों के पीछे

मुफस्सिल थाना पुलिस ने फरार अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। लंबे समय से अलग–अलग कांडों में फरार चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस कार्रवाई से न केवल पुलिस की सक्रियता उजागर हुई है, बल्कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर आम लोगों में भरोसा भी बढ़ा है।

मुफस्सिल थाना की कार्रवाई से चार आरोपी सलाखों के पीछे

केटी न्यूज/चौसा

मुफस्सिल थाना पुलिस ने फरार अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। लंबे समय से अलग–अलग कांडों में फरार चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस कार्रवाई से न केवल पुलिस की सक्रियता उजागर हुई है, बल्कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर आम लोगों में भरोसा भी बढ़ा है।गिरफ्तार आरोपियों में थाना क्षेत्र के कृतपुरा गांव निवासी बहादुर राम, अखौरीपुर गोला निवासी शिवजी बिंद, लालगंज के ललन सिंह तथा मदन सिंह शामिल हैं। पुलिस के अनुसार ये सभी आरोपी विभिन्न मामलों में नामजद थे और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहे थे।

मुफस्सिल थाना की कार्रवाई से चार आरोपी सलाखों के पीछे

इनके खिलाफ मारपीट, अवैध शराब बिक्री समेत अन्य आपराधिक मामलों में पूर्व से प्राथमिकी दर्ज थी।पुलिस को इन फरार आरोपियों की काफी समय से तलाश थी। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर मुफस्सिल थाना पुलिस ने रणनीति बनाकर अलग–अलग स्थानों पर छापेमारी की। सुनियोजित कार्रवाई के तहत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई।इस संबंध में अपर थानाध्यक्ष चन्दन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपी न्यायालय की कार्रवाई से बचने के लिए फरार चल रहे थे। पुलिस लगातार इन पर नजर बनाए हुए थी।

मुफस्सिल थाना की कार्रवाई से चार आरोपी सलाखों के पीछे

सूचना मिलते ही टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी के बाद सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि फरार अपराधियों की गिरफ्तारी से क्षेत्र में अपराधियों के हौसले पस्त होंगे और आम जनता खुद को पहले से अधिक सुरक्षित महसूस करेगी।

मुफस्सिल थाना की कार्रवाई से चार आरोपी सलाखों के पीछे

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।