नया भोजपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लाखों की हेराइन के साथ दो पकड़ाए
नया भोजपुर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने करीब आधा किलो हेरोइन के साथ दो तस्करों को पकड़ा है। उन्हें पकड़ने के बाद पुलिस उनकी निशानदेही पर सिमरी समेत कई जगहों पर छापेमारी कर रही है।
केटी न्यूज/डुमरांव
नया भोजपुर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने करीब आधा किलो हेरोइन के साथ दो तस्करों को पकड़ा है। उन्हें पकड़ने के बाद पुलिस उनकी निशानदेही पर सिमरी समेत कई जगहों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस सूत्रों की माने तो साल के अंत में पुलिस के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। तस्करों के पास से जब्त किए गए हेरोइन का बाजार मूल्य 15 लाख रूपए से अधिक आंका जा रहा है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है।हालांकि, पुलिस इस मामले में अभी कुछ बताने से परहेज कर रही है। माना जा रहा है कि पुलिस के वरीय अधिकारी इस खास उपलब्धि पर प्रेस वार्ता आयोजित कर मीडिया से जानकारी साझा करेंगे। वैसे मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार तस्करों की निशानदेही पर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस के इस ऐक्शन से मादक पदार्थ के तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।

