Wednesday, 18 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गंगा सेतु चेकपोस्ट से भागी शराब की खेप, एनएच-922 पर उत्पाद विभाग ने बस को खदेड़कर पकड़ा नवजात की किलकारी के बीच छाया मातम, प्रसव के बाद महिला की मौत से बक्सर में भड़का आक्रोश; सड़क पर उतरे परिजन भोपाल में मौत बनकर दौड़ा डंपर! बक्सर की युवा पत्रकार सपना कुमारी की दर्दनाक मौत, 25 साल की उम्र में बुझ गया होनहार बेटी का चिराग सड़क पर नियम तोड़ना पड़ा महंगा, कृष्णाब्रह्म पुलिस ने छह वाहनों से वसूले 22 हजार छठ घाट पर बिछड़े मासूम को समाजसेवी सुन्दरम कुमार ने परिजनों से मिलाया, चेहरे पर लौटी मुस्कान भाई बना भाई का कातिल! दो माह पहले घर में गूंजी थी किलकारी, अब मासूम के सिर से उठा पिता का साया बक्सर में धूमधाम से मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती, गूंजा जनजातीय गौरव का संदेश दो माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया, 12 साल के इंतजार के बाद मिली खुशियां पलभर में मातम में बदलींः- हार्वेस्टर से धान कटाई के दौरान हुआ हादसा, किसान की पत्नी की गई जान कार्तिक पूर्णिमा पर कंजिया धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, महायज्ञ से आध्यात्मिक उत्सव का आगाज खूनी रिश्ते! आपसी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, मौत से गांव में पसरा मातम। एक ही छत के नीचे मिलेंगे इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर के सामान
Keshav Times

510 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, जेल

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मित्रलोक कॉलोनी से पुलिस ने 510 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चौकी इंचार्ज चन्दन कुमार के नेतृत्व में यह गिरफ्तारी की गई। पकड़ा गया तस्कर उपवन कुमार श्रीवास्तव उर्फ बदन श्रीवास्तव है, जो मूल रूप से धनसोई थाना क्षेत्र के गंगोई गांव का निवासी है। वर्तमान में वह मित्रलोक कॉलोनी स्थित अशोक नगर में रह रहा था।

510 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, जेल

- पहले भी गांजा तस्करी में जेल जा चुका है गिरफ्तार आरोपित

केटी न्यूज/चौसा 

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मित्रलोक कॉलोनी से पुलिस ने 510 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चौकी इंचार्ज चन्दन कुमार के नेतृत्व में यह गिरफ्तारी की गई। पकड़ा गया तस्कर उपवन कुमार श्रीवास्तव उर्फ बदन श्रीवास्तव है, जो मूल रूप से धनसोई थाना क्षेत्र के गंगोई गांव का निवासी है। वर्तमान में वह मित्रलोक कॉलोनी स्थित अशोक नगर में रह रहा था।

510 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, जेल

पूछताछ के दौरान उपवन ने गांजा की तस्करी से जुड़े अपने पुराने रिकॉर्ड को स्वीकार किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इससे पूर्व भी उपवन को करीब साढ़े तीन किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया था। उस समय उसे जेल भेजा गया था, और हाल ही में वह जमानत पर छूटकर बाहर आया था। इसके बावजूद उसने दोबारा तस्करी का रास्ता अपना लिया।

510 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, जेल

पुलिस ने बताया कि उपवन के खिलाफ पहले से ही नशीले पदार्थों की तस्करी के कई मामले दर्ज हैं। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया है। मामले की आगे जांच की जा रही है ताकि तस्करी के पीछे के नेटवर्क का भी पर्दाफाश किया जा सके। पुलिस क्षेत्र में नशा कारोबार पर नकेल कसने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।

510 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, जेल

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।