पिता और भाई की पिटाई मामले में दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल

नया भोजपुर थाना पुलिस ने पारिवारिक विवाद में हुई मारपीट के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नया भोजपुर गांव निवासी राहुल पांडेय (पिता-मंजीत पांडेय) तथा विष्णु गोंड के रूप में की गई है।

पिता और भाई की पिटाई मामले में दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल

केटी न्यूज/डुमरांव

नया भोजपुर थाना पुलिस ने पारिवारिक विवाद में हुई मारपीट के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नया भोजपुर गांव निवासी राहुल पांडेय (पिता-मंजीत पांडेय) तथा विष्णु गोंड के रूप में की गई है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नया भोजपुर के पूरब टोला मोहल्ले में एक दिन पूर्व पारिवारिक विवाद के दौरान हिंसक झड़प हो गई थी। आरोप है कि विष्णु गोंड ने अपने साथी राहुल पांडेय के साथ मिलकर अपने ही पिता शुकुल गोंड तथा भाई के साथ बेरहमी से मारपीट की। घटना में दोनों घायल हो गए, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उनका उपचार कराया गया।

घटना के बाद जख्मी पक्ष द्वारा नया भोजपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। घायल के बयान के आधार पर पुलिस ने कांड संख्या-62/26 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया।थानाध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि मारपीट की घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बना रहा, हालांकि पुलिस की सक्रियता से स्थिति पूरी तरह सामान्य है। मामले की आगे की जांच जारी है।