Saturday, 21 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल शादी की खुशियों से निकले थे, छह घरों में मातम छोड़ गई मौत! बक्सर के भीषण हादसे में छह युवकों की दर्दनाक मौत अमित हत्याकांड में पारिवारिक कलह और जमीन विवाद का नया पहलू आया सामने एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डुमरांव में तीन बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा शादी की खुशियों पर मौत का कहर, एक झटके में बुझ गए चार घरों के चिराग पदोन्नति की राह बंद होने से अंचलाधिकारियों में उबाल, काली पट्टी बांध सरकार को दिखाई नाराजगी एनएच-922 पर हादसा: मौत को चकमा देकर बची अधेड़ की जान, टक्कर मार वाहन फरार डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल:
Keshav Times

पिकअप चालक से हथियार के बल पर लूट, सोनवर्षा थाना में मामला दर्ज

सोनवर्षा थाना क्षेत्र के पिपराढ़ नदी के पास बीती रात एक बड़ी लूट की घटना सामने आई है। दवा से लदी पिकअप वैन को चार अज्ञात बदमाशों ने हथियार के बल पर रोक लिया और चालक-खलासी के साथ मारपीट कर लूटपाट की। घटना के बाद पीड़ित चालक ने शनिवार को सोनवर्षा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पिकअप चालक से हथियार के बल पर लूट, सोनवर्षा थाना में मामला दर्ज

केटी न्यूज/नावानगर 

सोनवर्षा थाना क्षेत्र के पिपराढ़ नदी के पास बीती रात एक बड़ी लूट की घटना सामने आई है। दवा से लदी पिकअप वैन को चार अज्ञात बदमाशों ने हथियार के बल पर रोक लिया और चालक-खलासी के साथ मारपीट कर लूटपाट की। घटना के बाद पीड़ित चालक ने शनिवार को सोनवर्षा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।दर्ज एफआईआर के अनुसार, कैमूर जिला के कुदरा थाना क्षेत्र के छटवनी गांव निवासी पिकअप चालक प्रमोद कुमार शर्मा अपने खलाशी विकास कुमार के साथ कैमूर से मुजफ्फरपुर जा रहा था। वे एनएच-319 के रास्ते दवा से भरी पिकअप लेकर पिपराढ़ नदी के पास पहुंचे ही थे कि तभी चार की संख्या में हथियारबंद बदमाशों ने गाड़ी को ओवरटेक कर रोक लिया।

पिकअप चालक से हथियार के बल पर लूट, सोनवर्षा थाना में मामला दर्ज

इसके बाद सभी बदमाशों ने चालक-खलाशी को हथियार दिखाते हुए धमकाया और गाड़ी से 3000 रुपए नकद, मोबाइल फोन तथा दवा की पांच पेटियां लूट लीं। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस हरकत में आई। सोनवर्षा थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि चालक के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है। उन्होंने ने कहा कि बदमाशों की पहचान के लिए तकनीकी और पारंपरिक दोनों तरीकों से प्रयास जारी है। पुलिस जल्द ही लूटपाट में शामिल अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।